UGC NET June 2024 के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET June 2024 राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आज UGC राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए सूचना पर्ची जारी कर दी गई थी। सभी उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले है वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स अपनाए,

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ugcnet.nta.ac.in. के माध्यम से परीक्षा सिटी स्लिप को download कर सकते हैं।

उम्मीदवार को इसके लिए आधिकारिक website से अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची download कर सकते हैं।

यूजीसी को नेट परीक्षा 83 विषयों के लिए देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। यूजीसी नेट के लिए एडमिट कार्ड 15 जून 2024 को उपलब्ध कराए जायेंगे। परीक्षा 18 जून 2024 को कराई जायेगी। इस परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर तीन घंटे का होगा। इसमें कुल 150 वैकल्पिक सवाल किए जाएंगे। पेपर 1 कॉमन है, पेपर 1 कुल 50 अंक के होंगे और पेपर 2 कुल 100 अंक के मार्क्स के होंगे।

 

जिन उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोड करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वे एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर email कर सकते हैं।

डाउनलोड

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को इसकी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना है।
  2. Homepage पर उपलब्ध UGC NET June 2024 City Slip link पर click करें।
  3. एप्लिकेशन संख्या और password की मदद से login करें।अब सिटी स्लिप सामने स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़े:घर बैठे बैठे ही आपको मिल सकेगा बीएसएनएल का सिम कार्ड, जानें क्या है तरीका