आज के समय में स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है और लोग दिनभर फोन का इस्तेमाल करने के लिए पावर बैंक का सहारा लेते हैं। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि घंटों पावर बैंक की केबल को फोन में लगाए रखना फोन और आपकी सेहत दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी पावर बैंक से चार्जिंग के दौरान लापरवाही बरतते हैं, तो सावधान हो जाएं।
1. ओवरचार्जिंग से फोन की बैटरी पर असर
पावर बैंक से लंबे समय तक फोन चार्ज करने से ओवरचार्जिंग का खतरा रहता है। हालांकि आधुनिक स्मार्टफोन में ऑटो कट फीचर होता है, लेकिन सभी पावर बैंक में यह तकनीक नहीं होती। इससे बैटरी की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है और फोन जल्दी डिसचार्ज होने लगता है।
2. हीटिंग की समस्या
जब आप घंटों तक फोन को पावर बैंक से जोड़े रखते हैं, तो बैटरी पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे फोन और पावर बैंक दोनों गर्म हो सकते हैं। यह फोन की मदरबोर्ड या चार्जिंग सर्किट को नुकसान पहुंचा सकता है।
3. ब्लास्ट का खतरा
कम गुणवत्ता वाले या लोकल पावर बैंक का लंबे समय तक उपयोग ब्लास्ट का कारण बन सकता है। कई बार ओवरहीटिंग और फुल चार्ज के बाद भी केबल लगाए रहने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे फोन या पावर बैंक फट सकता है।
4. नींद में चार्जिंग करना सबसे खतरनाक
कुछ लोग रातभर फोन को पावर बैंक से कनेक्ट करके सो जाते हैं। यह आदत सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है, क्योंकि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन आपके दिमाग को प्रभावित कर सकती है। साथ ही, बैटरी में विस्फोट का खतरा भी बढ़ जाता है।
5. बार-बार पावर बैंक से चार्ज करना बैटरी लाइफ घटाता है
पावर बैंक से बार-बार चार्ज करने पर फोन की बैटरी की चार्जिंग साइकल जल्दी पूरी हो जाती है, जिससे उसकी उम्र कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check