20 मिनट की रोजाना वॉक से बदलें अपनी जिंदगी

पुराने समय में लोग कई किलोमीटर पैदल चलना अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते थे और इसे सेहत के लिए वरदान माना जाता था। आजकल के लोग वॉक करने से बचते हैं, जिससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ रही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना सही तरीके से पैदल चलने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। आइए जानते हैं वॉक के सही तरीके और इसके फायदे।

वॉक करने के सही तरीके
अगर आप अपनी बॉडी एक्टिव रखना चाहते हैं तो लाइट वॉक यानी आराम से टहलना करें। वजन कम करने के लिए ब्रिस्क वॉक यानी थोड़ी तेज़ गति से चलें। और अगर एनर्जी बढ़ानी हो तो पावर वॉक करें, मतलब अपनी पूरी ताकत से तेज चलें। सबसे ज्यादा फायदा सुबह-सुबह वॉक करने से मिलता है।

वॉक के जबरदस्त फायदे
अगर आप एक महीने तक रोजाना 20 से 30 मिनट पैदल चलेंगे तो आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों में सुधार होगा। वॉक से पेट की समस्या कम होती है, मोटापा घटता है, हड्डियां मजबूत होती हैं और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी घटता है।

सेहत और मूड दोनों बने मजबूत
वॉक करने से आपका मूड बेहतर होता है, तनाव कम होता है और फोकस भी बढ़ता है। रोजाना वॉक आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए एक बढ़िया आदत साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें:

गूगल ला रहा है स्मार्ट AI फीचर्स और नया Android – पूरी जानकारी यहां