आईपीएल 2025 का रोमांच अब अपने चरम पर है। 29 मई को खेले जाने वाले क्वालीफायर-1 में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी।
पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार लय में है, और खासकर उसकी गेंदबाज़ी इकाई ने सभी को प्रभावित किया है। टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस मैच में वापसी कर सकते हैं, और उनके लौटने से पंजाब की ताकत और भी बढ़ जाएगी।
चहल के पास है रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका
चहल ने लीग स्टेज के अंतिम दो मुकाबलों में उंगली की चोट के कारण हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन क्वालीफायर में उनके खेलने की पूरी संभावना है। इस मुकाबले में वह सिर्फ 3 विकेट लेते हैं, तो वह भारत में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
फिलहाल इस सूची में पीयूष चावला 289 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि चहल के नाम 287 विकेट हैं। यानी चहल इस मैच में इतिहास रच सकते हैं।
दबाव में विकेट निकालने का मास्टर
युजवेंद्र चहल भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उनका अनुभव, मैच के दबाव में शांत रहना और विकेट निकालने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। क्वालीफायर जैसे बड़े मुकाबले में उनकी वापसी सिर्फ रिकॉर्ड बनाने का मौका नहीं है, बल्कि यह पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने की कुंजी भी हो सकती है।
फैंस की उम्मीदें चहल से जुड़ी हैं, और अगर वो अपनी लय में लौटे, तो RCB को हराना मुश्किल नहीं होगा।
यह भी पढ़ें:
ब्रश करते समय आती है उल्टी? जानिए इसके पीछे छिपे हो सकते हैं गंभीर कारण
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check