केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक की संस्था SECMOL (Students Educational and Cultural Movement of Ladakh) का FCRA पंजीकरण रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई विदेशी फंडिंग कानूनों (FCRA) के गंभीर उल्लंघन के आरोपों के चलते की गई है।
गृह मंत्रालय के अनुसार, संस्था द्वारा विदेशी चंदे का इस्तेमाल गलत उद्देश्यों के लिए किए जाने की आशंका है। मंत्रालय ने बताया कि SECMOL ने स्वीडन की एक संस्था से 4.93 लाख रुपये देश की संप्रभुता विषय पर अध्ययन के लिए प्राप्त किए थे, जिसे सरकार ने राष्ट्रीय हित के खिलाफ माना।
इसके अलावा, संस्था पर करीब सवा तीन लाख रुपये की अन्य विदेशी प्राप्तियों को गलत तरीके से दर्ज करने का भी आरोप है।
इससे पहले, 20 अगस्त को SECMOL को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें पूछा गया था कि उसका FCRA पंजीकरण रद्द क्यों नहीं किया जाए। गृह मंत्रालय को संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check