अजवाइन और सौंफ – ये दोनों ही मसाले भारतीय रसोई का हिस्सा हैं, लेकिन इनका महत्व सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है। ये दोनों पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। जब इन्हें उबालकर पानी के रूप में पिया जाता है, तो ये पेट और लिवर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
अजवाइन जहां आंतों की सफाई और पाचन सुधारने में मदद करती है, वहीं सौंफ अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण पेट में संक्रमण रोकने में कारगर है। आइए जानते हैं, अजवाइन और सौंफ के पानी पीने से पेट को क्या-क्या फायदे मिलते हैं:
1️⃣ गैस और एसिडिटी से राहत
अगर आप पेट फूलने, गैस या एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीना आपके लिए लाभकारी होगा। यह पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है। इसके नियमित सेवन से पेट दर्द और मरोड़ की समस्या भी कम होती है।
2️⃣ पेट के इन्फेक्शन में असरदार
अजवाइन और सौंफ में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पेट में होने वाले फंगल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन से लड़ते हैं। ये दोनों पाचन तंत्र को साफ रखते हैं और पेट में बैक्टीरिया की बढ़त को रोकते हैं। ऐसे में फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं में भी इनका सेवन बेहद लाभदायक माना जाता है।
3️⃣ कब्ज और धीमे पाचन का इलाज
कब्ज से परेशान हैं? तो अजवाइन और सौंफ का पानी आपकी आंतों को सक्रिय करके बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है। इससे मल त्याग आसान होता है और पेट साफ रहता है। ये पानी आंतों की गति बढ़ाकर कब्ज जैसी समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।
4️⃣ बवासीर में आराम
बवासीर में सबसे बड़ी समस्या होती है कठिन और दर्दनाक मल त्याग। ऐसे में अजवाइन और सौंफ का पानी मल को नरम और चिकना बनाता है, जिससे शौच में आसानी होती है। ये हाइड्रेशन को बेहतर करता है और मल में फाइबर की मात्रा बढ़ाकर बवासीर के दर्द और जलन को कम करता है।
यह भी पढ़ें:
गर्मी में AC भी चलाएं और बिजली का बिल भी बचाएं – अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स