सावधान: लहसुन के अधिक इस्तेमाल से लिवर और पेट से समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

गर्मियों के मौसम में बाहरी तापमान अधिक होने की वजह से है कि इस मौसम में लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ जाता है, इसके लिए हम सभी इस मौसम में ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं। हमें इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है की  इस मौसम में ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जिनकी तासीर गर्म होती है।हम सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत होती है। इस मौसम में इम्युनिटी को मजबूत रहने के लिए हम सभी को ध्यान रखने की जरूरत होती है। जो लोग लहसुन का अधिक सेवन करते है, अगर आप गर्मियों के मौसम में लहसुन का अधिक सेवन करते है तो इसे खाने से आपको विभिन्न परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं लहसुन के हमारे स्वास्थ्य पर नुकसान –

पेट की समस्या

अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते है तो इससे पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती हैं। लहसुन में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो  हमारे शरीर में एसिड रिफ्लक्स का खतरा पैदा कर देते हैं। और यही समस्या उल्टी, पेट में जलन और हार्ट बर्न जैसी समस्या को उत्पन्न करता हैं।

ब्लीडिंग का खतरा

लहसुन में खून को पतला करने के गुण पाया जाता हैं। अगर कोई एस्पिरिन जैसे दवा के साथ लहसुन का इस्तेमाल करता हैं तो इससे ब्लीडिंग हो सकती है।लहसुन के अत्यधिक इस्तेमाल से दूर रहना चाहिए।

सिरदर्द

गर्मियों के मौसम में कच्चे लहसुन का आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल सिरदर्द की समस्या को उत्पन्न करता है. इसलिए सिरदर्द में लहसुन का सेवन करने से दूर रहना चाहिए।

लिवर के लिए खतरनाक

लिवर का हेल्दी रहना जरूरी होता है। ये मेटाबॉलिज्म बेहतर करने, हानिकारक पदार्थों को बाहर करने में और खाना पचाने में मदद करता है। लहसुन में एलिसिन शरीर में विषैले पदार्थों को बढ़ा सकता है। ज्यादा सेवन से लिवर पर बुरा प्रभाव डालता है।

यह भी पढ़े:बालों में स्कैल्प को इंफेक्शन से दूर रखने के लिए नीम के साथ साथ टी ट्री ऑयल भी है फायदेमंद