दुनिया

September, 2023

  • 5 September

    इंडिगो के बोर्ड ने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के निगमन को मंजूरी दी

    निजी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के बोर्ड ने सोमवार को कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के निगमन को मंजूरी दे दी। एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा, “प्राथमिक फोकस विमानन और संबंधित उपभोक्ता क्षेत्रों, जैसे यात्रा, जीवनशैली, आतिथ्य और परिवहन में काम करने वाली शुरुआती चरण की कंपनियों में निवेश करना होगा।”   कंपनी …

  • 5 September

    1.3 बिलियन तक पहुंचा ग्लोबल 5जी मोबाइल सब्सक्रिप्शन, भारत ने सबसे अधिक यूजर्स जोड़े

    दूसरी तिमाही में ग्लोबल 5जी सब्सक्रिप्शन में 175 मिलियन की वृद्धि हुई, जबकि इस अवधि में सात मिलियन से अधिक नए यूजर्स के साथ भारत में समग्र मोबाइल सब्सक्रिप्शन में सबसे अधिक वृद्धि हुई।एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में शामिल होने से 5जी सब्सक्रिप्शन की वैश्विक संख्या 1.3 बिलियन के करीब पहुंच गई है। दूसरी तिमाही में, मोबाइल …

  • 5 September

    सोना हुआ सस्ता, चांदी 75 हजार से नीचे

    सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि सोमवार को भाव तेजी के साथ खुले थे। सोने के वायदा भाव अब 59,500 रुपये और चांदी के वायदा भाव 75,000 रुपये से नीचे आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा …

  • 4 September

    ईशनिंदा के झूठे आरोप में फंसाने के लिए आरोपी ने रची साजिश, पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

    पिछले महीने पूर्वी पाकिस्तान में कई चर्च और ईसाइयों के घरों पर भीड़ के हमला कर दिया था, जिसके कारण वहां हिंसा भड़क गई थी। दरअसल, तीन ईसाइयों ने व्यक्तिगत विवाद के कारण ईशनिंदा के झूठे मामले में फंसाने के लिए दो अन्य लोगों के घर के बाहर इस्लाम के पवित्र ग्रंथ के पन्ने फेंक दिए। पुलिस ने सोमवार को …

  • 4 September

    20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे शी चिनफिंग,

    चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह प्रधानमंत्री ली कियांग सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने संक्षेप में एक बयान जारी कर कहा कि पीएम ली कियांग नौ और 10 सितंबर …

  • 4 September

    आदिवासी महिला की पत्थरों से मार-मारकर निर्मम हत्या,

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले में अल्कानी जनजाति की एक आदिवासी महिला को कथित व्यभिचार के लिए क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित करने के बाद पत्थर मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि, व्यभिचार के लिए पत्थरों से मार-मारकर मौत के घाट उतारना, एक इस्लामी सजा है, जिसका कुछ इस्लामी देश और तालिबान पालन करते …

  • 3 September

    लुइसियाना के हाईस्कूल में फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी, एक छात्र की मौत

    अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के एक हाईस्कूल में फुटबॉल मैच के दौरान हुई गोलीबारी में 16 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वेस्ट बैटन रूज पैरिश शेरिफ कार्यालय के सर्जेंट लैंडन ग्रोगर ने बताया कि मामले में पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है और जांचकर्ता शुक्रवार को …

  • 3 September

    काठमांडू के मेयर गाड़ी रोकने पर भड़के, दोबारा ऐसा होने पर सिंहदरबार फूंकने की धमकी दी

    काठमांडू के मेयर बालेन शाह के फेसबुक स्टेटस ने रात करीब नौ बजे नेपाल के राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। देश के मुख्य प्रशासनिक भवन सिंहदरबार में आग लगाने की धमकी देने के उनके इस स्टेटस पर समर्थक खुशी से उछल पड़े।मेयर बालेन शाह ने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा -आज तो कुछ नहीं हुआ। यदि कल …

  • 3 September

    पाकिस्तान में आतंकवादियों ने अगस्त में 54 बार हमला किया, 112 की मौतः

    मुल्क के इतिहास में साल 2014 के बाद इस साल का अगस्त आतंकी हमलों के लिहाज से सबसे ज्यादा दहशतजदा करने वाला रहा। अकेले अगस्त में पाकिस्तान में आतंकवादियों ने 54 बार हमला किया।इन हमलों में 112 लोगों की जान गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट ऐंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) के एक अध्ययन रिपोर्ट के हवाले से …

  • 3 September

    भारतीय मूल के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के भाई के खिलाफ मुकदमा दायर किया

    सिंगापुर में भारतीय मूल के दो मंत्रियों ने दो सरकारी बंगलों के लिए बाजार मूल्य से कम किराया देने से संबंधित आरोपों पर प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के छोटे भाई ली सीन यांग पर मानहानि का मुकदमा किया है।चैनल ‘न्यूज एशिया’ ने शनिवार को एक रिपोर्ट में बताया कि सिंगापुर की अदालत की वेबसाइट पर जारी सुनवाई सूची के अनुसार, …