मेक्सिको के कुएर्नवाका शहर में सोमवार को पुलिस और हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुएर्नवाका सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारी लोगों के एक काफिले द्वारा सड़क पर शराब पी रहे लोगों पर गोलीबारी करने और एक व्यक्ति का अपहरण करने …
दुनिया
November, 2023
-
21 November
सिगापुर जेल के कैदी से रिश्वत मांगने के आरोप में भारतीय मूल का जेल वार्डन दोषी करार
सिंगापुर में भारतीय मूल के वरिष्ठ जेल वार्डन को एक कैदी को जेल से बाहर स्थानांतरित करने के बदले 133,000 सिंगापुरी डॉलर की रिश्वत मांगने के आरोप में सोमवार को दोषी ठहराया गया। चैनल ‘न्यूज एशिया’ की खबर के मुताबिक, कोबी कृष्ण अयाबू (56) नामक व्यक्ति को अपने सहयोगियों को कैदी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित …
-
21 November
दिल्ली: खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र मामले में हरियाणा का युवक हिरासत में, पंजाब में छापेमारी जारी
दिल्ली में करीब दो महीने पहले एक फ्लाईओवर पर खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र पाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हरियाणा से एक युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि हिरासत में लिए गए युवक को लेकर संदेह है कि उसी ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के …
-
21 November
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 15 मछुआरे वापस लौटे
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 15 मछुआरे मंगलवार को सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे, जिनका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी मछुआरे सड़क मार्ग से रामेश्वरम के लिए रवाना हो गए हैं। दो मशीनीकृत नौकाओं पर सवार होकर 15 मछुआरे 14 नवंबर को मछली पकड़ने के लिए …
-
21 November
रूसी हवाई हमले में सीरिया के रेगिस्तान में आईएस के 6 आतंकवादी मारे गए
मध्य प्रांत होम्स के पूर्व में सीरियाई रेगिस्तानी क्षेत्र में आईएस के ठिकानों पर रूसी हवाई हमलों के दौरान सोमवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के छह आतंकवादी मारे गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि रूसी हवाई हमलों ने अल-सुखनेह क्षेत्र के रेगिस्तान और होम्स के पूर्वी ग्रामीण इलाके में दुबईट गैस क्षेत्र के आसपास आईएस के ठिकानों …
-
21 November
मैक्सिको में गोलीबारी, नौ लोगों की मौत
मैक्सिको के मोरेलोस राज्य की राजधानी कुर्नवाका में गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नागरिक सुरक्षा एवं सहायता के कुर्नवाका सचिवालय ने एक बयान में बताया कि मृतकों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल है। पुलिस अधिकारी सड़क पर शराब पी रहे दो नागरिकों में …
-
14 November
बुर्किना फासो के एक गांव में हुए नरसंहार में 70 लोगों की मौत: प्राधिकारी
उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में इस महीने की शुरुआत में अज्ञात हमलावरों ने करीब 70 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस नरसंहार की जांच की जा रही है।अभियोजक साइमन बी ग्नानौ ने बताया कि यह हमला बौलसा शहर से करीब 60 …
-
14 November
अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव: हेली की प्रचार मुहिम ने पकड़ी रफ्तार, ट्रंप की बढ़त बरकरार
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदारी पेश रह रहीं भारतीय अमेरिकी नेता निक्की हेली की चुनाव प्रचार मुहिम गति पकड़ती नजर आ रही है।दरअसल प्रतिद्वंद्वी खेमों को चंदा देने वाले कई अहम लोगों ने हेली का साथ देने का फैसला किया है और भारतीय अमेरिकी नेता ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आयोवा और …
-
14 November
अमेरिका, चीन यदि स्थिति को ठीक से न संभाल पाये, तो उनके बीच संघर्ष की नौबत आ सकती है : सुलिवन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनपिंग के बीच बहुप्रतीक्षित भेंटवार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा है कि यदि स्थिति को ठीक से नहीं संभाला गया तो दोनों देशों के बीच संघर्ष की नौबत आ सकती है। बाइडन और शी बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में ‘एपेक (एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग) लीडरशिप’ …
-
14 November
दक्षिण एशियाई अमेरिकियों ने दीपावली की परंपराओं को अमेरिका के ताने-बाने में बुना है: बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि दक्षिण एशियाई अमेरिकियों ने अमेरिका के विकास में अहम भूमिका निभाई है और दीपावली से जुड़ी परंपराओं को देश के ताने-बाने से जोड़ा है। बाइडन ने एक संदेश में कहा, ‘‘अमेरिका और दुनिया भर में उत्सव मना रहे हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के एक अरब से अधिक लोगों को …