दुनिया

March, 2024

  • 6 March

    कोविड टीके की 200 खुराक लेने वाले व्यक्ति की प्रतिरोधक प्रणाली पर कोई असर नहीं : लांसेंट अध्ययन

    अनुसंधानकर्ताओं ने जर्मनी के एक व्यक्ति की जांच की जिसने कोविड-19 टीके की 217 खुराक लेने का दावा किया था। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि उसकी प्रतिरोधक प्रणाली पूरी तरह से सक्रिय है।अब तक, यह स्पष्ट नहीं है कि इस तरह के अति टीकाकरण का प्रतिरक्षा प्रणाली पर क्या प्रभाव पड़ता है। कुछ वैज्ञानिकों की राय थी कि एंटीजन की आदत …

  • 6 March

    ईडी ने क्रिप्टो करेंसी ‘ऐप’ मामले में चीन मूल के निदेशकों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

    बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर निवेशकों को कथित तौर पर ठगने से जुड़ी एक जांच में 299 इकाइयों के खिलाफ धनशोधन निवारण कानून के तहत आरोप-पत्र दायर किया गया है, जिनमें चीन मूल के 10 व्यक्ति भी शामिल हैं।प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि नगालैंड के दीमापुर की एक …

  • 6 March

    जयशंकर ने की 10वीं भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोग की सह-अध्यक्षता

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ताए-यूल के साथ 10वीं भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की। डॉ जयशंकर सोल पहुंचने के बाद बुधवार को दक्षिण कोरिया और भारत के बीच 10वीं संयुक्त आयोग की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दक्षिण कोरिया के साथ महत्वपूर्ण और …

  • 5 March

    इजराइल ने हमास से अपहरण किए गए लोगों के बारे में जानकारी मांगी

    ‘द होस्टेस एंड मिसिंग फैमिली फोरम ऑफ इजराइल’ ने मांग की है कि संघर्ष विराम के लिए बातचीत को तेज किया जाए और अपहरण किए गए लोगों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी जुटाकर सार्वजनिक किया जाए। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर हमला करने के बाद कई लोगों को बंधक बना लिया था। हमास के एक …

  • 5 March

    कोई भारतीय सैनिक मालदीव में मौजूद नहीं रहेगा, सादे कपड़ों में भी नहीं : राष्ट्रपति मुइज्जू

    भारत विरोधी बयानबाजी तेज करते हुए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि उनके देश में 10 मई के बाद एक भी भारतीय सैन्य कर्मी मौजूद नहीं रहेगा , यहां तक कि सादे कपड़ों में भी नहीं। मीडिया में आयी एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। मुइज्जू का यह बयान तब आया है जब एक सप्ताह …

  • 5 March

    विदेश मंत्री जयशंकर ने दक्षिण कोरियाई प्रधानमंत्री से भेंट की, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू से भेंट की तथा उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।जयशंकर दक्षिण कोरिया और जापान की चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में यहां आये हैं। वह अपनी इस यात्रा के दौरान अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ताई-युल के साथ 10वीं भारत-दक्षिण …

  • 5 March

    भारत ने गाजा में तनाव तत्काल घटाने व हिंसा रोकने का किया आह्वान

    भारत ने गाजा में तत्काल तनाव कम करने और हिंसा रोकनेे का आह्वान किया है। भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि इलाके में तत्काल तनाव कम करने और हिंसा से बचा जाना चाहिए।” उन्होंने “सभी बंधकों को रिहा करने, उकसाने वाली और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों से बचने व शांति वार्ता …

  • 5 March

    यूएनआरडब्ल्यूए पर लगाए गए आरोप गंभीर, पर भारत फिलिस्तीनियों को और अधिक सहायता पर कर रहा विचार : कंबोज

    भारत ने फिलिस्तीनियों को सहायता प्रदान करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए (यूएन रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी) के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह फिलिस्तीनियों को और अधिक सहायता प्रदान करने पर विचार कर रहा है।संयुक्त राष्ट्र्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को कहा, ”यूएनआरडब्ल्यूए के खिलाफ लगाए …

  • 5 March

    कमला हैरिस ने इजरायली वॉर कैबिनेट सदस्य से कहा युद्धविराम की कार्रवाई में तेजी लाएं

    अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ने इजराइल के कैबिनेट सदस्यों से मुलाकात कर सीजफाइयर की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने फिलिस्तीनी नागरिकों को सभी प्रकार की मानवीय सहायता सुनिश्चित किए जाने का भी आग्रह किया। इजराइल के पूर्व रक्षा मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बेनी गैंट्ज़ के साथ हैरिस की मुलाकात सोमवार को हुई जिसमें उन्होंने इजरायल और …

  • 5 March

    मस्क ने गूगल और मेटा पर लगाया राजनीतिक पक्षपात का आरोप

    अमेरिकी चुनाव में गूगल के हस्तक्षेप का दावा करने वाली एक पोस्ट का जिक्र करते हुए टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने मंगलवार को कहा कि “गूगल और मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम में मजबूत राजनीतिक पूर्वाग्रह हैं।” स्टीवन मैके नाम के एक यूजर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी चुनावों में गूगल के …