उत्तर प्रदेश

August, 2023

  • 28 August

    संभल में आपसी रंजिश के चलते व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार तड़के रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और दूसरे को घायल कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।   पुलिस अधीक्षक (एसपी) …

  • 27 August

    ईंट भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा मालिक और भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) के पूर्व पदाधिकारी की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना के संबंध में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जानसठ क्षेत्र …

  • 26 August

    अल्पसंख्यक छात्र को थप्पड़ मारने के लिए कहने वाली शिक्षिका को बर्खास्त किया जाए : अखिलेश

    समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मुजफ्फरनगर जिले की उस शिक्षिका को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की, जिसने अपने छात्रों को अल्पसंख्यक समुदाय के एक छात्र को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के लिए कहा था।सोशल मीडिया पर प्रसारित घटना के कथित वीडियो को सपा ने ‘एक्स’ (पूर्व में …

  • 26 August

    सुलतानपुर में छोटा ट्रक छप्पर में घुसा, चालक की मौत

    सुल्तानपुर,  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर बाजार में एक छोटा ट्रक दो गुमटियों को तोड़ते हुए एक छप्पर में जा घुसा, जिससे उसके चालक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।मोतिगरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कुमार ने बताया कि मृतक चालक की पहचान अमित कुमार यादव (40) के रूप में …

  • 26 August

    मेरठ में दुष्कर्म के आरोप में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की परतापुर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।ब्रह्मपुरी की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शुचिता सिंह ने शनिवार को बताया कि अखलाक के …

  • 25 August

    जी-20 : सीडब्ल्यूजी की बैठक में मीनाक्षी लेखी भी हुईं शामिल, शुक्रवार को योगी रहेंगे मौजूद

    केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रही जी-20 के संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठक में शुक्रवार को शामिल हुईं। शनिवार को मंत्री स्तरीय बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।   वाराणसी के नदेसर स्थित ताज होटल में गुरुवार से शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक में जी-20 के सदस्य देशों, आमंत्रित …

  • 25 August

    अबोध बालक की गैर इरादतन हत्या की दोषी महिला को तीन साल की सजा

    भदोही  जिला अदालत ने एक महिला को पारिवारिक रंजिश में अपनी देवरानी के चार माह के अबोध बालक की गैर इरादतन हत्या का दोषी करार देते हुए उसे तीन साल की कैद की सजा सुनाई है और बीस हज़ार रुपया जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।   भदोही के पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि गोपीगंज थाना …

  • 25 August

    देवरिया में बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

    देवरिया जिले के भलुअनी थाना इलाके में खेत में लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।भलुअनी के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र में पचौहा गांव निवासी श्याम सुंदर (30) बृहस्पतिवार की शाम खेत पर गया था, तभी …

  • 24 August

    नोएडा में पेड़ के नीचे बैठे दो लोगों को ट्रक ने कुचला, हालत नाजुक

    जिले के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में एक पेड़ के नीचे बैठे दो लोगों को एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुचल दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती …

  • 24 August

    नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली : नौ लोगों की मौत, छह जख्मी

    सहारनपुर जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरने से उस पर सवार नौ लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को चार.चार लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।   अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बृहस्पतिवार …