उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को जनता के मुद्दों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनने तथा उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर …
उत्तर प्रदेश
October, 2023
-
24 October
विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशिष्ट पूजन
गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर्व का शुभारंभ मंगलवार प्रातःकाल श्रीनाथ जी (भगवान शिव के अवतार गुरु गोरक्षनाथ) के विशिष्ट पूजन अनुष्ठान से हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजन अर्चन किया। उल्लेखनीय है कि गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परंपरा का अनुसरण किया और विधि विधान से श्रीनाथ जी की पूजा-आराधना की। तत्पश्चात मंदिर में प्रतिष्ठित सभी …
-
24 October
शादी में गए किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, दो दोस्त हिरासत में लिए गए
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया। इस मामले में मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव का रहने वाला मेराज (15) …
-
24 October
मेरठ मेडिकल कालेज में तीमारदारों से मारपीट : मुकदमा दर्ज, तीन जूनियर डॉक्टर निलंबित
मेरठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक मरीज के तीमारदारों से मारपीट के आरोप में तीन जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात कमालपुर गांव के निवासी देवेन्द्र के घर आये उसके एक रिश्तेदार के बेटे कुणाल (पांच) के हाथ की उंगलियां एक …
-
24 October
मथुरा में दशहरे पर ‘रावण आरती’ का आयोजन
मथुरा में सारस्वत वंश के लोगों ने मंगलवार को दशहरे के अवसर पर इस बार भी रावण दहन का विरोध करते हुए दशानन की आरती का आयोजन किया।लंकेश भक्त मण्डल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत ने बताया कि दशहरे के मौके पर इस बार भी भगवान शिव के परम भक्त और भगवान श्रीराम के आचार्य त्रिकालदर्शी प्रकाण्ड विद्वान ‘महाराज रावण’ के …
-
21 October
भदोही में चिकित्सक ने फंदे से लटककर खुदकुशी की
भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के निवासी एक सरकारी चिकित्सक ने कथित तौर पर घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के खड़हट्टी मोहाल निवासी डॉक्टर गौरव अग्रवाल (42) मिर्जापुर जिले के पड़री के सरकारी अस्पताल में दन्त रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत …
-
21 October
नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना का शिकार हुई मारुति ईकोवैन में सवार तीन अन्य यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल तीनों नाबालिग हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना …
-
20 October
बदायूं में मकान में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दो घायल
बदायूं में उझानी कस्बे के मोहल्ला गद्दी टोला में बृहस्पतिवार रात एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी आग ने एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बताया कि इस हादसे में सुखबीर मौर्य (35) …
-
20 October
इटावा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में छह व्यक्ति घायल
इटावा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बृहस्पतिवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक निजी बस का ड्राइवर और परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए।फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाना के एसएचओ सुधीर कुमार ने शुक्रवार को बताया कि यह दुर्घटना उस समय घटी , जब तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने अड्डा भगवान गांव के पास ओवरटेक करने की कोशिश …
-
19 October
झांसी का वन स्टॉप सेंटर अपराध पीड़ित महिलाओं के लिए बना हथियार
घरेलू हिंसा, यौन हिंसा सहित अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं को अल्प समय के लिए अस्थायी रूप से आवास की सुविधा के साथ पुलिस सहायता, परामर्श और विधिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी मदद की जाती है। झांसी के मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित हो रहे वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से इस वर्ष अब तक 295 महिलाओं को मदद प्रदान …
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check