ट्रेंडिंग

August, 2023

  • 26 August

    सिंगापुर में सरकारी अधिकारी पर हमला करने के मामले में भारतीय मूल की महिला को कारावास की सजा

    सिंगापुर में भारतीय मूल की 58 वर्षीय एक महिला को एक सरकारी अधिकारी पर हमला करने के मामले में कारावास की सजा सुनाई गई है।महिला का पुत्र देश में युवकों के लिए अनिवार्य राष्ट्रीय सेवा के लिए उपस्थित नहीं हुआ था, जिसके कारण अधिकारी उसके घर गया था।   के. शांति कृष्णासामी को सरकारी कर्मचारी को जानबूझकर चोट पहुंचाने और …

  • 26 August

    मेडागास्कर में भगदड़, 12 लोगों की मौत

    मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के बारिया स्टेडियम में 11वें इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रवेश द्वार पर भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 अन्य घायल हो गए। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने यह जानकारी दी।प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम को मीडिया को बताया कि भगदड में मरने …

  • 26 August

    रणनीति पर अमल नहीं कर सके, विश्व चैम्पियनशिप से बाहर होने के बाद बोले सात्विक

    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी ने स्वीकार किया कि वह और उनके जोड़ीदार चिराग शेट्टी विश्व चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में रणनीति पर अमल नहीं कर सके लेकिन उन्होंने कहा कि कड़ी चुनौती देकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे चैम्पियन की तरह खेल सकते हैं। सात्विक और चिराग विश्व चैम्पियनशिप में दूसरे पदक से चूक गए और क्वार्टर फाइनल …

  • 26 August

    आईटीआर भरने का बावजूद 31 लाख लोगों का रिफंड अटका, पैसे प्राप्त करने के लिए करें ये काम

    इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक करीब 31 लाख लोगों का इनकम टैक्स रिफंड अटक सकता है। कई टैक्सपेयर ने समय सीमा से पहले ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए असेसमेंट ईयर 2023-24 या वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया था, लेकिन उन्होंने अपने इनकम टैक्स रिटर्न वेरीफाई नहीं किया था। अब, इन करदाताओं को रिफंड के लिए …

  • 26 August

    सुलतानपुर में छोटा ट्रक छप्पर में घुसा, चालक की मौत

    सुल्तानपुर,  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर बाजार में एक छोटा ट्रक दो गुमटियों को तोड़ते हुए एक छप्पर में जा घुसा, जिससे उसके चालक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।मोतिगरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कुमार ने बताया कि मृतक चालक की पहचान अमित कुमार यादव (40) के रूप में …

  • 26 August

    मेरठ में दुष्कर्म के आरोप में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की परतापुर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।ब्रह्मपुरी की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शुचिता सिंह ने शनिवार को बताया कि अखलाक के …

  • 26 August

    अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की सफलता के पीछे नेहरू की आत्मनिर्भरता की सोच : कांग्रेस

    कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को आत्म-निर्भर बनाने की सोच और आलोचनाओं के बावजूद दुनिया की बड़ी शक्तियों से सहयोग नहीं लेने के उनके फैसले के कारण अंतरिक्ष अन्वेषण में इतने अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।   कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया में भारतीय …

  • 26 August

    जी20 देशों के संस्कृति मंत्रियों का कार्य संपूर्ण मानवता के लिए बहुत महत्व रखता है : मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि संस्कृति में एकजुट करने की अंतर्निहित क्षमता होती है और जी20 देशों के संस्कृति मंत्रियों का कार्य पूरी मानवता के लिए बहुत महत्व रखता है। प्रधानमंत्री ने जी20 संस्कृति मंत्रियों की यहां हुई बैठक में शामिल प्रतिनिधियों के लिए पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में कहा कि वाराणसी अध्यात्म, ज्ञान …

  • 26 August

    महाराष्ट्र में पहली कक्षा के छात्र को पीटने के आरोप में अध्यापिका के खिलाफ मामला दर्ज

    महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने पहली कक्षा के एक छात्र को पीटने के आरोप में एक निजी स्कूल की अध्यापिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।अध्यापिका द्वारा कथित रूप से पीटे जाने के कारण छह वर्षीय छात्र के सिर पर चोट आई है।अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना सोमवार …

  • 26 August

    पेटा ने चन्द्रयान की सफल लैंडिंग पर इसरो को रॉकेट के आकार का केक भेंट किया

    पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को एक रॉकेट के आकार का शाकाहारी केक भेंट किया है। पेटा के एक अधिकारी कहा कि भारत के चन्द्रयान-3 के ऐतिहासिक रूप से चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के जश्न में और इसरो के गगनयान परियोजना के …