ट्रेंडिंग

August, 2023

  • 22 August

    कनाडा में जंगल की आग से 27 हजार से अधिक लोग प्रभावित, देश के इतिहास में सबसे भीषण आग

    कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल में लगी आग से प्रभावित क्षेत्रों से 27 हजार से अधिक लोगों को निकाला गया है और 35 हजार से अधिक लोगों को निकाला जाना बाकी है। कनाडा के आपातकालीन प्रबंधन मंत्री बोविन मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बोविन ने बीसी वाइल्डफायर अपडेट के दौरान कहा, हमारे बचावकर्मी निरंतर कार्य में जुटे …

  • 22 August

    चुनिंदा iPhone मॉडल को ही नया iOS 17 अपडेट मिलेगा

    Apple सितंबर में अपना नया iOS 17 सॉफ्टवेयर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो कुछ रोमांचक सुविधाओं के साथ कई अपडेट लाने के लिए तैयार है। हालाँकि, केवल चुनिंदा iPhone मॉडल को ही नया iOS 17 अपडेट मिलेगा। जो लोग अभी भी पुराने iPhone का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें iOS 17 का अनुभव नहीं मिलेगा। उदाहरण के …

  • 22 August

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में छह बच्चों सहित आठ लोग केबल कार में फंसे

    तीन हजार फुट की ऊंचाई पर फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर मंगाया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में छह बच्चों सहित आठ लोग एक केबल कार में फंस गए। तीन हजार फुट की ऊंचाई पर फंसे इन लोगों को बचाने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर मंगाया गया है।   पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आज सुबह स्कूल …

  • 22 August

    ताइवान के पास पश्चिमी प्रशांत महासागर में चीन की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त, कई सैन्य अधिकारियों की मौत

    ताइवान सीमा पर गश्त कर रही चीन की एक परमाणु पनडुब्बी पश्चिमी प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पनडुब्बी में सवार किसी भी व्यक्ति के बचने की उम्मीद नहीं है। बताया जा रहा है कि पनडुब्बी में सवार सात प्रशिक्षुओं सहित कई सैन्य अधिकारियों की जान चली गयी है।   मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन …

  • 22 August

    जोहान्सबर्ग में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में लगे पोस्टर, लोगों में जोरदार उत्साह

    पांच देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीकी शहर जोहान्सबर्ग में जोरदार तैयारियां की गयी हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। लोगों में उनकी यात्रा को लेकर जोरदार उत्साह देखा जा रहा है।   दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 22 …

  • 22 August

    नेपाल : जमीन घोटाले में चार पूर्व मंत्री आरोपित, दो पूर्व प्रधानमंत्री बने सरकारी गवाह

    नेपाल के चर्चित जमीन घोटाला ललिता निवास काण्ड में केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट के मुताबिक चार मंत्रियों सहित 290 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इस घोटाले में नीतिगत निर्णय करने वाले दो पूर्व प्रधानमंत्रियों को सरकारी गवाह बनाया गया है।   काठमांडू जिला अदालत में सरकारी वकील के मार्फत आज …

  • 22 August

    विधेयकों पर हस्ताक्षर विवाद को लेकर पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने अपने सचिव को बर्खास्त किया

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सोमवार को अपने सचिव को बर्खास्त कर दिया। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि उन्होंने दो प्रमुख विधेयकों पर हस्ताक्षर नहीं किए और अपने कर्मचारियों को बिना हस्ताक्षर किए दोनों विधेयक तय समय पर वापस करने का निर्देश दिया था ताकि वे निष्प्रभावी हो जाएं।   स्थानीय मीडिया में विधेयकों पर राष्ट्रपति …

  • 22 August

    आजादी के आंदोलन से जुड़ा लंदन का ऐतिहासिक इंडिया क्लब बंद होगा

    आजादी के आंदोलन के दौरान वीके कृष्ण मेनन सहित कई अन्य राष्ट्रवादियों के लिए बैठक के अड्डे के रूप में काम करने वाला लंदन का ऐतिहासिक इंडिया क्लब खुद को बंद किए जाने के खिलाफ वर्षों से जारी कानूनी लड़ाई हार गया है, जिसके चलते उस पर अगले महीने ताला लटक जाएगा।   लंदन में स्ट्रैंड मार्ग के बीचोंबीच स्थित …

  • 22 August

    गुटेरेस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

    संयुक्त राष्ट्र, 22 अगस्त (वेब वार्ता)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अंतरराष्ट्रीय सहयोग, जलवायु परिवर्तन और अन्य मुद्दों के महत्व पर चर्चा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्री दुजारिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव ब्रिक्स के 15वें शिखर सम्मेलन में …

  • 22 August

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में मंगलवार से

    ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का आर्थिक गठबंधन (ब्रिक्स) मंगलवार से गुरुवार तक जोहान्सबर्ग में नेताओं का अपना 15वां वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, जबकि …