खेल

August, 2023

  • 28 August

    कांग्रेस ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा की सराहना की

    कांग्रेस ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले तोक्यो ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि वह केवल विश्व चैंपियन नहीं, बल्कि खेल के मैदान के बाहर भी असल चैंपियन हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन ने भारत को एक बार फिर गौन्वान्वित …

  • 28 August

    एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर: भारतीय टीम की निगाहें मजबूत शुरुआत पर

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार, 29 अगस्त को सलालाह, ओमान में बांग्लादेश के खिलाफ पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 2 सितंबर तक होने वाला है। भारत को एलीट पूल में मलेशिया, पाकिस्तान, जापान, ओमान और बांग्लादेश के साथ रखा गया है, जबकि चैलेंजर्स पूल में हांगकांग चीन, इंडोनेशिया, …

  • 28 August

    नीरज चोपड़ा ने भारतीय खेलों के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना लिखा, राष्ट्रपति मुर्मू ने बधाई दी

    विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्होंने भारतीय खेलों के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना लिख दिया है।मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही विश्व चैम्पियनशिप में कल देर रात पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88.17 मीटर के थ्रो के …

  • 28 August

    नीरज चोपड़ा को पूरे देश ने दी बधाई

    बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से लेकर समूचे खेल जगत, राजनेताओं और नामचीन हस्तियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है।मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही विश्व चैम्पियनशिप में कल देर रात पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88.17 मीटर …

  • 28 August

    नीरज की जीत से झूमा उत्तर प्रदेश, आनंदीबेन, योगी ने दी बधाई

    ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश के खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी है।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने नीरज को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की हैं वहीं युवा एथलीटों …

  • 28 August

    नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पारुल ने कटाया पेरिस का टिकट

    भारत की पारुल चौधरी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फाइनल में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है।   पारुल रविवार को नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में हुए फाइनल में 11वें स्थान पर रहीं, लेकिन उन्होंने नौ मिनट 15.31 सेकंड में दौड़ पूरी कर ललिता बाबर (नौ मिनट 19.76 सेकंड) …

  • 28 August

    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने

    शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 40 साल के इतिहास में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में रविवार को हुए फाइनल में टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज ने 88.17 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ विश्व चैंपियन का ताज अपने सिर सजाया। पाकिस्तान के अरशद नदीम 87.82 मीटर के थ्रो …

  • 28 August

    नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल, खट्टर-मान ने दी बधाई

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लिए सोमवार को नीरज चोपड़ा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर से इतिहास रच कर हम सभी को गौरवान्वित किया है।चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय बनकर रविवार को एक …

  • 28 August

    गहलोत ने दी स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज को बधाई

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।श्री गहलोत ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि बुडापेस्ट में हुई वर्ल्र्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर दुनिया …

  • 27 August

    झारखंड की चार खिलाड़ी जूनियर भारतीय महिला हॉकी के लिए आमंत्रित

    झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, रोपनी कुमारी और काजल बाड़ा को साईं सेंटर बेंगलुरु ने आमंत्रित किया है। इनको जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 31 अगस्त से 28 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है। यह चारों सिमडेगा जिले की हैं। दीपिका सोरेंग और काजल केरसई प्रखंड …