राजस्थान

September, 2023

  • 26 September

    धनखड़ बुधवार को राजस्थान के दौरे पर

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल राजस्थान की एक दिन की यात्रा पर रहेंगे और झुंझुनू, बाड़मेर, बीकानेर तथा जोधपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ नई दिल्ली से राजस्थान पहुंचेंगे जहां सबसे पहले वह बिट्स पिलानी संस्थान जाएंगे और वहां उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात उपराष्ट्रपति बीकानेर …

  • 24 September

    सुविधा के साथ लोगों का समय बचा रहीं वंदे भारत ट्रेनें: प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि रेलवे गरीब और मध्यवर्ग की सबसे बेहतर सहयात्री है। आज का यह यात्री इज ऑफ ट्रैवलिंग और समय की बचत चाहता है जिसमें वंदे भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन उन लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक है जो एक दिन में यात्रा कर दूसरे शहर से अपने …

  • 23 September

    जयपुर को मिली 100 हेक्टेयर वन क्षेत्र की सौगात, बायोडायवर्सिटी फॉरेस्ट का हुआ लोकार्पण

    राजस्थान के वन मंत्री श्री हेमाराम चौधरी, नगरीय विकास मंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल, कृषि मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने शुक्रवार को गोविन्दपुरा जयपुर में विकसित किए गए बायोडायवर्सिटी फॉरेस्ट का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया। इस भूमि पर लगभग 100 हैक्टेयर क्षेत्र में जैव विविधता को केन्द्र में रखते हुए विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए गए …

  • 23 September

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रोच्चार के बीच कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का उद्घाटन किया

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा के पास स्थित विधायक नगर (पूर्व) की भूमि पर निर्मित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान का मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चिंतन-मनन से हमेशा लाभ मिलता है, इससे नए विचार सामने आते हैं तथा देश-प्रदेश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है। दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब की तर्ज …

  • 20 September

    मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है : राजस्थान के डीजीपी मिश्रा

    राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने कहा है कि वर्तमान दौर में मानसिक तनाव व एंजाइटी (घबराहट) की समस्या निरन्तर बढ़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस बल सहित आमजन में भी मानसिक तनाव की समस्या को ध्यान में रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता बरतने की आवश्यकता जताई।मिश्रा बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य संबंधी …

  • 16 September

    आसाराम पैरोल के लिए दूसरी बार राजस्थान उच्च न्यायालय पहुंचा

    आसाराम ने पैरोल के अनुरोध वाली अपनी याचिका के दूसरी बार खारिज होने के बाद राहत के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय का रुख किया है। आसाराम के वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी।अदालत ने आसाराम की याचिका स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को शुक्रवार को एक नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा।   स्वयंभू बाबा …

  • 16 September

    उदयपुर में फिल्म सिटी की स्थापना की केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखी मांग

    राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में फिल्म सिटी की स्थापना के लिए लाइन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी ने इस बार केन्द्र सरकार के समक्ष उदयपुर में फिल्म सिटी की मांग को पुरजोर ढंग से रखा है।   श्री माधवानी ने शुक्रवार को उदयपुर में पर्यटन विभाग के हितधारकों की परामर्श बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री …

  • 15 September

    राजस्थान में पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने वैट (मूल्य वर्धित कर) के मुद्दे को लेकर शुक्रवार सुबह से अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की, जिसके कारण राज्यभर में अधिकतर पेट्रोल पंप बंद हैं। एसोसिएशन का दावा है कि इस हड़ताल में लगभग 6,700 पेट्रोल पंप शामिल हो रहे हैं। बहरहाल, पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा संचालित पेट्रोल पंपों ने खुद को इससे अलग रखा है। …

  • 14 September

    कोटा के पर्यटन नगरी की ओर बढते कदम के साक्षी बने मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित उनके कई मंत्रिमंडलीय सहयोगी कोटा में यहां के पर्यटन महत्व के स्थानों से रू-बरू होने के बाद बुधवार रात को आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का हिस्सा बनकर कोटा के पर्यटन नगरी की ओर बढते कदम के साक्षी बने। यह रंगारंग सांस्कृतिक समारोह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को सांय से महाराव …

  • 13 September

    राजस्थान: कोटा में एनईईटी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या

    राजस्थान के विज्ञान नगर इलाके में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की तैयारी कर रही झारखंड की एक छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।   पुलिस ने मृतक छात्रा की पहचान ऋचा सिन्हा (16) के रूप में की है। वह एनईईटी की तैयारी कर …