राजनीति

February, 2024

  • 3 February

    भारतीय मूल के बैरिस्टर वरुण घोष ऑस्ट्रेलियाई सीनेट में नियुक्त

    भारतीय मूल के बैरिस्टर वरुण घोष अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलियाई सीनेट में अपना पद संभालेंगे और लेबर पार्टी ने आधिकारिक तौर पर उन्हें पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया (डब्ल्यूए) का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है। गुरुवार को डब्ल्यूए संसद की संयुक्त बैठक में वर्तमान सीनेटर पैट्रिक डोडसन की जगह लेने के लिए फ्रांसिस बर्ट चेम्बर्स के बैरिस्टर 38 वर्षीय घोष को चुना गया। …

  • 3 February

    आडवाणी को भारत रत्न घोषित करने पर बोली बेटी प्रतिभा आडवाणी, ‘दादा बहुत खुश हैं…’

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने कहा कि दादा (लालकृष्ण आडवाणी) को देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर उन्हें और उनके पूरे परिवार को बहुत खुशी है।प्रतिभा आडवाणी ने यह भी बताया कि दादा (लालकृष्ण आडवाणी) …

  • 3 February

    भारत में कोविड-19 के 159 नए मामले सामने आए

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 159 नए मामले सामने आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,400 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को यह जानकारी दी।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में कोविड-19 के संक्रमण से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों …

  • 3 February

    आडवाणी को भारत रत्न सम्मान, प्रधानमंत्री मोदी बोले-मेरे लिये अत्यंत भावुक क्षण

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा और उन्होंने इसे अपने लिए ‘‘एक अत्यंत भावुक क्षण’’ बताया। इस घोषणा के बाद आडवाणी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और कहा …

  • 3 February

    खाप हमारी सभ्यता की गहराई का प्रतीक है : धनखड़

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि खाप संस्कृति ‘हमारी सभ्यता की गहराई का प्रतीक है’ और “इक्की दुक्की” घटनाओं से इनका आकलन नहीं किया जा सकता। श्री धनखड़ ने हरियाणा के फरीदाबाद में कहा कि खाप की भूमिका सकारात्मक है और इक्की दुक्की घटनाओं से इनका मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। उप राष्ट्रपति ने हरियाणा सरकार की नौ …

  • 3 February

    मोदी ने ओडिशा में एनएलसी तालाबीरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में झारसुगुड़ा जिले के तालाबीरा में 2,400 मेगावाट की कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पिट हेड थर्मल पावर परियोजना की आधारशिला रखी। इसके पहले चरण में 3 x 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा और एनएलसी इंडिया तालाबीरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट हाल के दिनों में देश में परिकल्पित सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड पिथेड थर्मल …

  • 3 February

    भाजपा विधायक के शिवसेना नेता को गोली मारने का मामला: विपक्ष ने साधा मुख्यमंत्री शिंदे पर निशाना

    महाराष्ट्र में ठाणे जिले में भूमि विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक द्वारा शिवसेना के एक नेता को गोली मारकर घायल किये जाने के बाद राज्य में विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की शनिवार को मांग की।भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। कांग्रेस ने दावा …

  • 3 February

    लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बधाई दी

    भारत सरकार ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की, जिसपर खुशी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले को आडवाणी के ‘अद्वितीय प्रयासों को सम्मान’ प्रदान करने वाला करार दिया। मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक्स’ पर लाल कृष्ण आडवाणी को …

  • 3 February

    अयोध्या में भगवान राम और कन्नौज में आंबेडकर का विरोध करती है सपा : योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आज अगर समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार होती तो अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर नहीं बन पाता। उन्होंने कहा कि सपा के लोग अयोध्या में भगवान राम का और कन्नौज में आंबेडकर का विरोध करते हैं लेकिन डबल इंजन की सरकार, जहां एक तरफ विकास कार्यों को …

  • 2 February

    इजरायल-हमास युद्ध: हमास नेता शांति वार्ता के लिए काहिरा में

    हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गाजा पट्टी में इजरायल के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंच गया है। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता मूसा अबू मरज़ूक और खलील अल हया भी शामिल हैं। गुरुवार को काहिरा पहुंचे और अपने खुफिया …