राजनीति

February, 2024

  • 9 February

    उप्र में वरिष्ठ महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने पर विचार : मंत्री

    उत्‍तर प्रदेश के परिवहन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में नि:शुल्क बस यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने पर विचार किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी के समरपाल सिंह के …

  • 9 February

    मोदी सरकार ने जीत लिया दिल : जयंत चौधरी

    पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के भारत सरकार ऐलान को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने भाजपा से गठबंधन पर कहा कि आज मैं किस मुंह से इनकार करूं, मोदी सरकार ने दिल जीत लिया है। …

  • 9 February

    छत्तीसगढ़ का 1.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं

    छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1,47,446 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी या ‘ज्ञान’ (जीवाईएएन) की समृद्धि पर केंद्रित है। साथ ही इससे बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी। विष्णु देव साई ने दिसंबर में मुख्यमंत्री पद की …

  • 9 February

    हल्द्वानी हिंसा में दो लोगों की मौत, घटना के संबंध में चार गिरफतार

    उत्तराखंड के हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को अवैध मदरसा और नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बनभूलपुरा क्षेत्र में हिंसा के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी शहर में कर्फ्यू …

  • 9 February

    ‘श्वेत पत्र’ नहीं, ‘सफेद झूठ पत्र’ है: कांग्रेस

    कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार का श्वेत पत्र एक ”सफेद झूठ पत्र” है और इसके बजाय केंद्र सरकार को रोजगार, नोटबंदी, सीमा पर तनाव और मणिपुर जैसे मुद्दों पर ऐसा दस्तावेज लेकर आना चाहिए। सरकार के ‘श्वेत पत्र’ के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ”यह ‘श्वेत पत्र’ नहीं, …

  • 9 February

    भारत में कोविड-19 के 121 नये मामले सामने आए

    भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 121 नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 856 हो गयी है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में …

  • 9 February

    राजनाथ ने नरसिम्हा राव, चरण सिंह, स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’ दिये जाने के फैसले की सराहना की

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव ने मुश्किल समय में देश की सेवा की और उनका राजनीतिक कौशल और योगदान अनुकरणीय था।सिंह ने राव को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने संबंधी सरकार के फैसले के बाद यह टिप्पणी की। रक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह और …

  • 9 February

    संप्रग सरकार रह जाती तो ईश्वर ही जाने देश का क्या होता : सीतारमण

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के वर्ष 2004 से 2014 के बीच के कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था की हालत बदतर कर दी गयी थी और यदि वही सरकार बनी रहती तो “ईश्वर ही जाने देश का क्या हाल होता।” श्रीमती सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था की 2004 से …

  • 9 February

    किसानों को उपज का सही मूल्य मिले, उनकी समृद्धि बढ़ाने के प्रयास तेज हों: मुर्मु

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किसानों की गरीबी की स्थिति को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनको उसकी उपज का सही मूल्य दिलाने और उनकी समृद्धि बढ़ाने के प्रयास अधिक तेज करने की जरूरत पर बल दिया। श्रीमती मुर्मु ने सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक …

  • 8 February

    पाकिस्तान में आम चुनाव के दिन मोबाइल सेवाएं पूरी तरह निलंबित

    पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते चुनाव के दिन पूरे पाकिस्तान में मोबाइल सेवाओं को “अस्थायी रूप से” निलंबित कर दिया गया है।द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने और “संभावित खतरों” से निपटने के लिए सुरक्षा उपाय “आवश्यक” है। इस बात …