राजनीति

March, 2024

  • 22 March

    कोलकाता : केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आप और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को कोलकाता में आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।यह घटना मध्य कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन स्थित राज्य भाजपा मुख्यालय के बाहर हुई। तख्तियां और पार्टी के झंडे थामे आप कार्यकर्ताओं ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन …

  • 22 March

    कांग्रेस नेता ने नरोत्तम मिश्रा के बयान पर कसा तंज: कहा- बीजेपी में जाने वाले 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम बताए और इनाम ले जाएं…

    लोकसभा चुनाव का डंका बज गया है। ऐसे में राजनीति गलियारों में सियासत भी तेज होते जा रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान को लेकर कांग्रेस कमेटी महासचिव राकेश सिंह यादव ने नरोत्तम मिश्रा को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा कर दी है। दरअसल, नरोत्तम मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट …

  • 22 March

    कांग्रेस के खाते सीज कर देने का मुद्दा गांव तक पहुंचेगा : गहलोत

    लोकसभा चुनाव के पहले आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाने के बाद से पार्टी में हड़कंप मच गया है। दरअसल अब पार्टी किसी भी प्रकार का कोई लेन देने नहीं कर सकती। इब इस मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रेस …

  • 22 March

    केजरीवाल को पद का मद, मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना दुर्भाग्यपूर्ण : यादव

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पार्टी की तरफ से कहा जा रहा है केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वह जेल से ही सरकार चलाएंगे। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश का इतिहास है कि जब किसी पर कोई आरोप लगता है तो …

  • 22 March

    प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे भूटान, पारो हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत

    भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज यहां पहुंच गए। पारो हवाई अड्डे पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।प्रधानमंत्री मोदी 22 से 23 मार्च तक पड़ोसी देश में रहेंगे। इससे पहले पारो हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण भारतीय …

  • 22 March

    देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात; केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती : आप

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने शुक्रवार को कहा कि देश में ”अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति” पैदा हो गई है और भाजपा विपक्षी दलों को खत्म करने की कोशिश कर रही है।’आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार …

  • 22 March

    ‘आप’ प्रदर्शन: डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद किया

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को बंद करने की शुक्रवार को घोषणा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।लोक कल्याण मार्ग पर ही प्रधानमंत्री का आवास स्थित है।पुलिस के निर्देश के बाद डीएमआरसी ने स्टेशन बंद करने की घोषणा की। इससे पहले दिन में डीएमआरसी ने …

  • 22 March

    बैंक खाते सील करने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

    युवा कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर चुनावी बाॅन्ड्स के जरिये उगाही कर अपना खजाना भरने का अरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के बैंक खाते सील कर मुख्य विपक्षी दल को चुनाव के समय आर्थिक रूप से पंगु बनाने का काम किया है।युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरुण पांडेय ने बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता …

  • 22 March

    केजरीवाल की गिरफ्तारी ‘कृत्य का फल’ : हजारे

    वयोवृद्ध समाज सेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कर्म का फल बताते हुये उन दिनों को याद किया है जब श्री केजरीवाल एक सहयोगी कार्यकर्ता के रूप में उनके साथ शराब के खिलाफ स्वर उठाते थे। पिछले दशक के प्रारंभ में ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ के बैनर तले भ्रष्ट्राचार विरोधी आंदोलन की पहचान रहे अन्ना …

  • 22 March

    केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही : दिग्विजय

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर ‘इलेक्टोरल बॉन्ड’ घोटाले का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस पार्टी के खाते ‘सीज़’ कर दिए गए हैं और केंद्र सरकार इस प्रकार की गतिविधियों से लोकतंत्र का गला घोंट रही है।श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि कांग्रेस के …