राजनीति

March, 2024

  • 29 March

    कांग्रेस को एक और झटका, आयकर विभाग ने जारी किया 1823 करोड़ रुपये का नोटिस

    आईटी नोटिस का जवाब देते हुए, कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले उसे वित्तीय रूप से निचोड़ने और उसके खिलाफ कर अधिकारियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस पार्टी के लिए एक और झटका, शुक्रवार को सूत्रों से पता चला कि आयकर विभाग ने लगभग …

  • 29 March

    बिहार में महागठबंधन के सीटों के बंटवारे का एलान, कांग्रेस के खाते में 9 सीटें

    बिहार में महागठबंधन के सीटों के बंटवारे का एलान हो गया है। गठबंधन में फॉर्मूला के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 9 सीटें गई हैं। RJD 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा सीपीआईएमएल 3, सीपीआई 1 और सीपीएम 1 सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला के तहत सीपीआई को बेगूसराय सीट दी गई …

  • 29 March

    नरेंद्र मोदी और बिल गेट्स की मुलाकात के दौरान गेट्स ने की डिजिटल सरकार की तारीफ साथ ही प्रधानमंत्री ने डिजिटल शिक्षा का मुद्दा भी साझा किया

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ अपने आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच इस बैठक में एआई से लेकर डिजिटल तकनीकियों के मुद्दे पर बात हुई। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने देश की सरकार विभिन्न योजनाओं जैसे लखपति दीदी योजना इसके साथ ही स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र तक की योजनाओं से …

  • 28 March

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों को दर्ज करने के लिए डेटाबेस की शुरुआत की

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों को दर्ज करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रगति की निगरानी के लिए एक नये डेटाबेस की शुरुआत की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत इस मामले में जवाबदेही तय करने की पुरजोर वकालत कर रहा है। …

  • 28 March

    सक्सेना के बयान पर केजरीवाल ने कहा: यह एक राजनीतिक साजिश है

    दिल्ली की सरकार जेल से न चलने देने के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के बयान के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ”राजनीतिक साजिश” करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ”लोग (इसका) जवाब देंगे।” राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत में पेश किए जाने से कुछ समय पहले केजरीवाल से सक्सेना के बयान के बारे में पूछा गया।मुख्यमंत्री …

  • 28 March

    भारत से व्यापार को लेकर नीति में कोई बदलाव नहीं : पाकिस्तान

    पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को फिर से शुरू करने की उसकी कोई योजना नहीं है। भारत सरकार द्वारा 2019 में जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को समाप्त करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद से पड़ोसी देश से व्यापारिक संबंध ‘न के बराबर’ हैं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय …

  • 28 March

    दिल्ली में संवैधानिक संकट, केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए: भाजपा

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की बृहस्पतिवार को मांग की और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी संवैधानिक संकट का सामना कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने यहां संवाददाता …

  • 28 March

    पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही है भाजपा: सौरभ भारद्वाज

    पंजाब में आम आदमी पार्टी के एकमात्र लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के एक दिन बाद वरिष्ठ आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य में ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया जा रहा है। विपक्षी दल जब भाजपा पर राज्यों की सरकारों को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप …

  • 28 March

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ाई गई

    राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की हिरासत बृहस्पतिवार को एक अप्रैल तक बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल की सात दिन की हिरासत का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने कहा कि उन्हें एक अप्रैल को दिन में 11 बजे अदालत में …

  • 28 March

    रामपुर : आजम खां के करीबी आसिम राजा का नामांकन खारिज

    रामपुर लोकसभा सीट से खुद को समाजवादी पार्टी (सपा) का उम्मीदवार बताकर बुधवार को नामांकन करने वाले आसिम राजा का पर्चा बृहस्पतिवार को जांच के बाद खारिज कर दिया गया। जिलाधिकारी जोगेन्दर सिंह ने बताया कि आज आसिम राजा का नामांकन पत्र जांच में कुछ खामियां सामने आने पर निरस्त कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि फार्म ए, बी तथा …