पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल को बाढ़ राहत सहायता से वंचित करने का आरोप लगाया, उन्होंने बाढ़ की स्थिति को ‘चिंताजनक’ बताया। बनर्जी चल रहे बाढ़ संकट का आकलन करने के लिए उत्तर बंगाल जा रही थीं, जब उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन युद्धस्तर पर आपदा से …
राजनीति
September, 2024
-
29 September
कमल हासन, धनुष ने तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति पर उदयनिधि स्टालिन को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को शनिवार को तमिलनाडु का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया, जिसके बाद उन्हें हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं, जिसमें फिल्म उद्योग से भी शुभकामनाएँ शामिल हैं। अभिनेता धनुष ने उदयनिधि को बधाई देने के लिए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री बनने पर उदयनिधि भाई को हार्दिक …
-
29 September
‘अचानक चक्कर आने लगा…’: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जम्मू-कश्मीर रैली के दौरान पड़े बीमार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को रविवार को कठुआ जिले के जसरोटा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते समय चक्कर आने लगा। पार्टी नेताओं ने पुष्टि की कि उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। खड़गे उस हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दे रहे थे, जिसने इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान अपनी जान …
-
28 September
हैरिस ने अमेरिका की ‘‘आव्रजन प्रणाली को सुधारने’’ का संकल्प लिया
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने सीमा पर कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने और अमेरिका की आव्रजन प्रणाली को मजबूत करने का संकल्प लिया है। हैरिस ने अपने प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस मुद्दे को लेकर उन पर बार-बार किए गए राजनीतिक हमलों …
-
28 September
अमेरिका को बेरूत हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी: बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के मुताबिक उन्हें बेरूत पर इजरायल की ओर से किए गए हमले की भनक तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह बेरूत में इजरायल के हवाई हमलों पर टिप्पणी करने से पहले अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही दोहराया कि अमेरिका इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के ऑपरेशन में शामिल नहीं था। बाइडेन ने …
-
28 September
भाजपा के झारखंड चुनाव घोषणापत्र के मुख्य बिंदु तीन अक्टूबर से जारी किए जाएंगे: हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं को तीन अक्टूबर से जारी करना शुरू करेगी। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस वर्ष के अंत में होने हैं और तारीखों की घोषणा अगले महीने किए जाने की संभावना है। …
-
28 September
भारत के बिना बांग्लादेश की स्थिति नहीं सुधर सकती: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा है कि भारत के बिना बांग्लादेश की स्थिति में सुधार नहीं हो सकता। साहा ने शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस पर एक सरकारी समारोह में कहा कि बांग्लादेश के लोगों को उनकी आजादी में भारत के योगदान को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं …
-
28 September
प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रख्यात पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को उनकी 95वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उनके साथ अपने ‘‘खास जुड़ाव’’ को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह अपने मधुर गीतों की वजह से लोगों के दिल और दिमाग में हमेशा …
-
28 September
प्रधानमंत्री मोदी ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले अमर शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।’’ वर्ष 1907 में जन्मे सिंह को क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल होने के …
-
28 September
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, बादल छाए रहने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उसने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास …
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check