लेटेस्ट न्यूज़

July, 2024

  • 27 July

    यादव ने एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मिसाइल मैन डॉ कलाम ने भारत को परमाणु …

  • 27 July

    अग्निपथ योजना भारतीय सशस्त्र बलों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता : प्रमोद सावंत

    गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने केंद्र की अग्निपथ योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भारतीय सशस्त्र बलों के लिए आगे बढ़ने का एक रास्ता है और इससे देश के लिए समर्पित युवा बल तैयार होगा। केंद्र ने सेना, नौसेना और वायुसेना में कर्मियों की अल्पकालिक भर्ती के लिए 2022 में अग्निपथ योजना शुरू की थी, जिसका …

  • 27 July

    बारिश से राजधानी भोपाल तरबतर, कई स्थानों पर जलभराव

    झीलों की नगरी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लगातार हो रही बारिश से तरबतर हो गयी। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसके चलते अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गयी। आज भी सुबह से हो रही बारिश से राजधानी पानी पानी हो गयी। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में चार …

  • 27 July

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल के अपशब्द, कांग्रेस के मोहब्बत की असली दुकान- शहजाद पूनावाला

    राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने सभापति को अपशब्द बोले। इससे भड़की भाजपा ने कांग्रेस आलाकमान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के चहेते नेता की यह जुबान ही कांग्रेस के मोहब्बत की असली दुकान है। राजस्थान में हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस आलाकमान की कड़ी आलोचना …

  • 27 July

    स्टालिन ने केंद्र सरकार की निंदा की, बजट को देश से लिया गया ‘‘बदला’’ बताया

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शनिवार को तीखा हमला किया। स्टालिन ने बजट को भाजपा द्वारा देश से लिया गया ‘‘बदला’’ बताते हुए चेतावनी दी कि ‘‘गलतियों पर गलतियां’’ करने के कारण पार्टी को आगे भी चुनावों में हार का सामना करना …

  • 27 July

    देश की सुरक्षा में सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका : राहुल गांधी

    लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर बहादुर कर्मियाें काे बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर लिखा कि सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस पर हम राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित बहादुर कर्मियों का सम्मान करते हैं। वीरता की विरासत के साथ सीआरपीएफ भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने में …

  • 27 July

    दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में मध्यम बारिश होने की संभावना

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। उसने बताया कि राजधानी में शनिवार को …

  • 27 July

    डीडीए के वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए उपराष्ट्रपति धनखड़

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को यमुना नदी के किनारे असिता में वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ नामक यह वृक्षारोपण अभियान दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने चलाया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 2022 में यमुना नदी के किनारे असिता ईस्ट परियोजना की शुरुआत की थी। इस परियोजना का मकसद बाढ़ क्षेत्र के …

  • 27 July

    नीति आयोग की बैठक छोड़ निकलीं ममता बनर्जी, माइक बंद करने का लगाया आरोप

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक को बीच में ही छोड़कर बाहर निकल आईं। उन्होंने बंगाल के लिए फंड मांगने पर उनका माइक बंद करने का आरोप लगाया है। बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, पदेन सदस्य और विशेष …

  • 27 July

    माकपा-कांग्रेस ने कहा- ममता बनर्जी भाजपा की गुप्त एजेंट

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के निर्णय पर सीपीआई-एम और कांग्रेस की राज्य इकाई ने कठोर प्रतिक्रिया की है। सीपीआई-एम के राज्यसभा सदस्य और कलकत्ता हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बिकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि यह एक बार फिर …