लेटेस्ट न्यूज़

February, 2024

  • 10 February

    इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाकी तीन मैच भी नहीं खेलेंगे कोहली

    भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृखंला के बाकी तीन मैचों के लिए अपनी अनुपलब्धता व्यक्त की है। बीसीसीआई ने कहा, “विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से शेष श्रृंखला के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बोर्ड कोहली के फैसले का सम्मान करता है।” कोहली इसी कारण से हैदराबाद और विशाखापत्तनम में …

  • 10 February

    2023 में 17.4 मिलियन बिक्री के साथ रियलमी भारत के टॉप-5 ब्रांड्स में शामिल

    रियलमी ने 2024 की जोरदार शुरुआत की और 2023 में भारत के टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांडों में से एक बनकर उभरा। ब्रांड ने एक सफल वर्ष का समापन करते हुए, चौथी तिमाही के लिए कुल मिलाकर चौथा स्थान भी हासिल किया।इस सफलता को 2023 में ब्रांड के अन्य महत्वपूर्ण मील के पत्थर द्वारा रेखांकित किया गया है, जो अपनी पांचवीं वर्षगांठ …

  • 10 February

    इस्टाग्राम पर यूजर्स को मिलेगा एआई फीचर, जानें कैसे करेगा काम

    मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम कथित तौर पर यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से मैजेस लिखने की अनुमति देने की कार्यक्षमता पर काम कर रहा है। ऐप शोधकर्ता एलेसेंड्रो पलुजी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो किसी अन्य यूजर्स को मैसेज भेजते समय ‘राइट विद एआईÓ का ऑप्शन दिखाता है। पलुजी ने एक्स पर लिखा, इंस्टाग्राम एआई …

  • 10 February

    मिस्र के अधिकारी युद्ध विराम की बाधा को दूर करने के लिए पहुंचे तेल अवीव

    हमास और इजराइल के बीच युद्ध का सिलसिला जारी है, जिसकी जद में आकर अब तक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं, मिस्र के अधिकारी तेल अवीव पहुंचे, जहां उन्होंने युद्धविराम वार्ता और संभावित बंधक रिहाई समझौते में तेजी लाने की प्रक्रिया शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, इजराइली रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मिस्र के …

  • 10 February

    नौ मई की हिंसा के मामले में इमरान व क़ुरैशी को जमानत

    पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत ने 9 मई की हिंसा से जुड़े मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री महमूद कुरैशी को जमानत दे दी है।द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, खान को 12 मामलों में, जबकि कुरेशी को 13 मामलों में जमानत मिल गई है। एटीसी न्यायाधीश मलिक इजाज आसिफ ने कहा कि पीटीआई संस्थापक …

  • 10 February

    अमेरिकी रेस्तरां के बाहर हमले के बाद भारतीय मूल के टेक अधिकारी की मौत

    वाशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर हमले के कुछ दिनों बाद अमेरिका में एक टेक कंपनी के भारतीय मूल के एक 41 वर्षीय अधिकारी की मौत हो गई है।डब्लूयूएसए9 समाचार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, डायनेमो टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष और सह-संस्थापक विवेक तनेजा ने 2 फरवरी को शोटो रेस्तरां के बाहर एक व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने के बाद गुरुवार …

  • 10 February

    मजेदार जोक्स: मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी

    बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा। मां- फिर क्या करोगे? बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा। मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक😜😂😂😂😛🤣 ************************************************************************************************* संता- मैंने एक ऐसी चीज बनाई है जिससे दीवार के आर पार देख सकते हैं। बंता (हैरान होकर )- वाह, ऐसी क्या चीज़ बनाई है? संता- छेद। बंता आज भी …

  • 10 February

    2024 में एफपीआई ने 28,818 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची

    जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजय कुमार ने कहा कि जनवरी में इक्विटी में बिक्री और डेट में खरीदारी का एफपीआई निवेश फरवरी महीने में लगातार जारी है।उन्होंने कहा कि 9 फरवरी तक एफपीआई ने 3,074 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची और 15,093 करोड़ रुपये का कर्ज खरीदा। उन्होंने कहा, “इससे 2024 में अब तक कुल इक्विटी …

  • 10 February

    छत्तीसगढ़ ने पांच साल में राज्य की जीडीपी दोगुनी करने का लक्ष्य रखा: वित्त मंत्री

    छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने राज्य को दिवालियापन की कगार पर धकेल दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने पांच साल में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में 2024-25 के लिए 1,47,446 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।उन्होंने कहा …

  • 10 February

    मजेदार जोक्स: हरियाणा रोडवेज की बस में

    हरियाणा रोडवेज की बस में.. भाई बीड़ी पी सकूं सूं कै? कंडक्टर- टिकट ले राखी है? यात्री- हां ले राखी है कंडक्टर- फेर चाहे सलफास खा ले😜😂😂😂😛🤣 ************************************************************************************************* लड़की- आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया..!! लड़का- ओह, फिर क्या हुआ? लड़की- वही जिसका डर था…! बस के किराये के पैसे वापस ले लिए!😜😂😂😂😛🤣 ************************************************************************************************* छोटू- …