लेटेस्ट न्यूज़

November, 2023

  • 10 November

    खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, छह लोगों की मौत, 27 घायल

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास एक बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी है। इस हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए हैं। गुरूवार देर रात हुई इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी डीएम, एसपी, एसपी सिटी घायलों के अस्पताल …

  • 10 November

    बम्बई उच्च न्यायालय ने 2010 निकाय चुनावों से पहले राज ठाकरे पर दर्ज प्राथमिकी रद्द की

    बम्बई उच्च न्यायालय ने 2010 में निकाय चुनाव से पहले आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और उसके बाद शुरू हुई आपराधिक कार्यवाही को शुक्रवार को रद्द कर दिया।न्यायमूर्ति अजय गडकरी और न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की खंडपीठ ने प्राथमिकी के खिलाफ मनसे प्रमुख की 2014 में दाखिल …

  • 10 November

    आदिवासियों के लिए ‘सरना’ धर्म कोड पर फैसला केंद्र के पास लंबित : सोरेन

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्य में स्वागत है, लेकिन आदिवासियों के लिए ‘सरना’ धर्म कोड को मान्यता देने का फैसला केंद्र के पास लंबित है।प्रधानमंत्री मोदी का 15 नवंबर को खूंटी जिले में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु का दौरा करने का कार्यक्रम है। दरअसल, राज्य में 15 नवंबर का …

  • 10 November

    तेलंगाना: कांग्रेस ने ‘अल्पसंख्यकों का घोषणापत्र’ जारी किया, कल्याण के लिए 4,000 करोड़ रुपये के बजट का वादा किया

    कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने कहा है कि यदि वह 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करती है, तो सत्ता में आने के छह महीने के भीतर जाति आधारित जनगणना कराने के अलावा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए बजट को बढ़ाकर सालाना 4,000 करोड़ रुपये तक करेगी। ‘अल्पसंख्यकों का घोषणापत्र’ बृहस्पतिवार को जारी किया गया, जिसमें …

  • 10 November

    प. बंगाल के हावड़ा में कपड़ा गोदाम लगी आग, कोई हताहत नहीं

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक कपड़ा गोदाम में शुक्रवार को सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हावड़ा शहर के फोरशोर रोड स्थित गोदाम में सुबह करीब छह बजे आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा …

  • 10 November

    गोवा : मुख्यमंत्री सावंत ने पणजी में कला अकादमी के पुनर्निर्मित भवन का उद्धघाटन किया

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आगामी भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) से पहले, शुक्रवार को यहां कला अकादमी के पुनर्निर्मित भवन का उद्घाटन कियाकला अकादमी, पणजी में राज्य सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र है।राज्य के कला एवं सांस्कृतिक मंत्री गोविंद गौड़े और लोक निर्माण विभाग के मंत्री नीलेश कैब्रल की उपस्थिति में भवन का उद्धघाटन किया गया। …

  • 10 November

    धनतेरस पर झारखंड के बाजार जोरदार कारोबार के लिए तैयार

    झारखंड के बाजार शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर जोरदार कारोबार के लिए तैयार हैं। राज्य चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दो साल पहले कोविड-19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न उथल-पुथल के बाद अब बाजार स्थिर है। लोगों की खर्च …

  • 10 November

    भारत में दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने की बिक्री में तेजी

    दुनिया के सबसे बड़े सोने के उपभोक्ता देश भारत में दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने तथा चांदी की खरीदारी शुक्रवार को सोने की कीमतों में नरमी के साथ उपभोक्ता मांग में सुधार के चलते सकारात्मक रही। सोने का भाव 28 अक्टूबर को 63,000 रुपये के उच्चतम स्तर से 800-1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) तक गिर गया। इससे …

  • 10 November

    त्योहारी मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहन, तिपहिया वाहनों की अभी तक की सबसे बेहतरीन बिक्री

    त्योहारी सीजन की मजबूत मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अक्टूबर में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 3,89,714 इकाई रही। अक्टूबर 2022 में यह 3,36,330 इकाई थी।इसी तरह तिपहिया खंड में भी अक्टूबर में अभी तक …

  • 10 November

    हरदा में कमल पटेल कांटे के मुकाबले में

    मध्यप्रदेश की हरदा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एक बार फिर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच है। हरदा विधानसभा क्षेत्र में राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल भी कांटे के मुकाबले के बीच अपनी विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगाते हुए दिख रहे हैं। राज्य के दक्षिणी …