लेटेस्ट न्यूज़

November, 2023

  • 18 November

    राजनाथ सिंह ने सिंगापुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडोनेशिया से लौटते समय शनिवार को सिंगापुर का संक्षिप्त दौरा किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सिंह ने सिंगापुर में आजाद हिंद फौज (आईएनए) स्मारक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री ने 10 देशों वाले आसियान समूह और उसके कुछ संवाद भागीदारों की बैठक में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया …

  • 18 November

    मोदी ने मिक जैगर को न्योता दिया – साधकों की भूमि, भारत आते रहिए

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटिश पॉप गायक, गीतकार एवं फिल्मकार सर माइकल फिलिप जैगर की एक्स पर एक पोस्ट में भारत यात्रा एवं भारतीय संस्कृति के करीब आकर खुशी हासिल करने के की स्वीकारोक्ति पर खुशी व्यक्त की और उन्हें भारत आते रहने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर सर माइकल फिलिप जैगर उर्फ मिक जैगर की पोस्ट पर …

  • 18 November

    22 नवंबर को होगा जी-20 का वर्चुअल शिखर सम्मेलन

    भारत की अध्यक्षता में जी-20 का वर्चुअल शिखर सम्मेलन 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विगत दस सितंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत की जी-20 अध्यक्षता …

  • 18 November

    न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बांग्लादेश के कप्तान होंगे नजमुल हुसैन शान्तो

    नजमुल हुसैन शान्तो न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बांग्लादेश का नेतृत्व करेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को उक्त जानकारी दी। 28 नवंबर को सिलहट में श्रृंखला का पहला टेस्ट शुरू होने के साथ ही नजमुल बांग्लादेश के 13वें टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने कहा, नजमुल हुसैन …

  • 18 November

    अवनी शीर्ष 10 में बरकरार, दीक्षा स्पेन में 18वें स्थान पर

    भारत की अवनी प्रशांत ने दो बार बोगी करने के बाद वापसी करते हुए पार का स्कोर बनाया जिससे वह यहां पहले मालोर्का लेडीज गोल्फ ओपन में दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर चल रही हैं। अवनी का 36 होल के बाद कुल स्कोर तीन अंडर है। अवनी की सीनियर साथी और लेडीज यूरोपीय टूर ऑर्डर …

  • 18 November

    अदिति अशोक 44वें स्थान पर फिसली

    भारत की अदिति अशोक शुक्रवार को यहां दूसरे दौर में एक अंडर 72 के स्कोर से सीएमई ग्रुप टूर गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 44वें स्थान पर चल रही हैं। अदिति पहले दौर में दो अंडर 70 के स्कोर से कल रात संयुक्त रूप से 32वें स्थान पर चल रही थी और शुक्रवार को उन्हें 12 स्थान का नुकसान …

  • 18 November

    इन बेजोड़ खिलाड़ियों के साथ विश्व कप जीतना शानदार होगा: कमिंस

    अपने बचपन से लेकर किशोरावस्था के शुरुआती दिनों तक पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जीत की हैट्रिक पूरी करते देखा और 2015 में अपनी युवावस्था की शुरुआत में ही उन्होंने विश्व चैंपियन बनने के अनुभव को महसूस किया। अब 30 साल की उम्र में कमिंस बेजोड़ खिलाड़ियों की अगुआई करते हुए मजबूत भारतीय टीम को हराकर अभूतपूर्व छठा …

  • 16 November

    पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल …

  • 16 November

    तेलंगाना में भाजपा यदि चुनाव नहीं जीती तो वह मजबूत विपक्ष के रूप में उभरेगी: राजा सिंह

    तेलंगाना के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक टी राजा सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव नहीं जीतती है तो वह एक मजबूत विपक्ष के रूप में उभरेगी। सिंह ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम के नेताओं …

  • 16 November

    देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल भाजपा पूरा कर सकती है: गडकरी

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर सकती है। गडकरी जयपुर के झोटवाड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा, ‘देश को दुनिया की महाशक्ति बनानी है..गांव गरीब मजदूर किसान को भय, भूख, आतंक एवं भ्रष्टाचार से मुक्त करना है… हमारे देश को …