लेटेस्ट न्यूज़

September, 2023

  • 1 September

    जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला

    भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवाएं (आईआरएमएस) की सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) जया वर्मा सिन्हा ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभाला। वह भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास के साथ-साथ रेलवे बोर्ड के 166 साल के इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं।   कैबिनेट की नियुक्ति …

  • 1 September

    भाजपा समर्थक दलों की बैठक में महाराष्ट्र की 45 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया गया

    महाराष्ट्र में 45 सीटें जीतने का महासंकल्प भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना (शिंदे समूह), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सहित सहयोगी दल के नेताओं की बैठक में लिया गया है। इस बैठक में चन्द्रयान की कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभिनंदन और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के अभिनंदन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।   …

  • 1 September

    चारा घोटाले में 36 दोषियों को चार-चार साल कारावास की सजा

    चारा घोटाले के अंतिम मामले (कांड संख्या आरसी 48 ए/96) में सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को 36 दोषियों के खिलाफ सजा के बिंदु पर सुनवाई की। कोर्ट ने सभी दोषियों को चार- चार साल की सजा सुनाई है। मामला डोरंडा कोषागार से 36.59 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है।   सजा पाने वालों में तत्कालीन जिला पशुपालन …

  • 1 September

    भोपाल में पैदल सड़क पार कर रहे युवक की एंबुलेंस की चपेट में आने से मौत

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम) कॉरिडोर में सड़क पार कर रहे एक युवक की एंबुलेंस की चपेट में आने से मौत हो गई।पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।मिसरोद थाना प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार शाम भोपाल के नर्मदापुरम रोड पर हुआ।   उन्होंने बताया कि युवक …

  • 1 September

    प्रयागराज में डंडे की मार से घायल युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

    प्रयागराज जिले के यमुनापार बारा थाना क्षेत्र के एक गांव में पान की गुमटी ठीक कराने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।बारा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) संत लाल सरोज ने बताया कि गांव में चंद्रशेखर भारतीय (30) अपने घर के सामने एक गुमटी में …

  • 1 September

    राजस्थान सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया

    राजस्थान सरकार ने एक जिला कलेक्टर सहित सात भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (आईएएस) का तबादला किया है, जबकि तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से बृहस्पतिवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया गया।   जयपुर ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त महेंद्र सोनी को हरीश चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम-आरआईपीए) …

  • 1 September

    बंगाल के राज्यपाल ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने उन सभी विश्वविद्यालयों के अंतरिम कुलपति के कर्तव्यों का निर्वाह करने का निर्णय लिया है जहां अभी तक पूर्णकालिक कुलपतियों की नियुक्त नहीं की गई है।इसके अलावा राज्यपाल ने छात्रों को डिग्री प्रमाणपत्र तथा अन्य दस्तावेज प्राप्त करने में मदद उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है।   राजभवन के अधिकारियों …

  • 1 September

    मलयालम अभिनेत्री अपर्णा नायर अपने घर में मृत पाई गईं

    मलयालम अभिनेत्री अपर्णा नायर अपने आवास पर फंदे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय कर चुकीं 33 वर्षीय अभिनेत्री कल रात यहां करमना के पास अपने आवास में अपने कमरे में फंदे से लटकी पाई गईं।पुलिस ने बताया कि अपर्णा अपने पति और बच्चों के साथ …

  • 1 September

    ठाणे में महिला ने बेटे के साथ इमारत से छलांग लगाई, दोनों की मौत

    महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला ने शुक्रवार को अपने एक वर्षीय बेटे के साथ इमारत से कथित तौर पर छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला ने पति के साथ झगड़े के बाद यह कदम उठाया।कासारवडवली पुलिस थाने के निरीक्षक (अपराध) वाईएस अवहाद ने बताया कि महिला प्रियंका मोहते …

  • 1 September

    अमेजन के कार्यपालक अधिकारी की हत्या के मामले में और दो लोग गिरफ्तार

    उत्तर पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के कार्यपालक अधिकारी की हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान भजनपुरा में नूर-ए-इलाही के निवासी सोहेल (23) तथा भजनपुरा में ही मोहनपुरी के निवासी जुबैर (23) के रूप में हुई है।   …