अपराध

November, 2023

  • 8 November

    दक्षिण अफ्रीकी सरकार की मंत्री, अंगरक्षकों से प्रमुख राजमार्ग पर लूटपाट

    दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग के एक व्यस्त राजमार्ग पर बंदूक का भय दिखाकर सरकार में मंत्री से लूटपाट करने और उनके दो अंगरक्षकों से पिस्तौल छिनने के मामले में पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लूटपाट की ये घटना तब हुई जब परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा के अंगरक्षक सोमवार सुबह राजमार्ग पर …

  • 8 November

    रूसी सैनिकों ने दक्षिण ओसेशिया के पास एक जॉर्जियाई नागरिक की गोली मारकर हत्या की

    जॉर्जिया के अलग हुए प्रांत दक्षिण ओसेशिया में तैनात रूसी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास एक जॉर्जियाई नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। जॉर्जिया के अधिकारियों ने इस घटना को ‘‘सबसे जघन्य कृत्य’’ बताया। यह मुठभेड़ 2008 के रूसी-जॉर्जियाई युद्ध के बाद क्षेत्र में जारी तनाव को दर्शाती है, जो मॉस्को द्वारा दक्षिण ओसेशिया और एक अन्य जॉर्जियाई …

  • 8 November

    दक्षिणी म्यांमार में बम विस्फोट, चार की मौत, छह घायल

    दक्षिणी म्यांमार के बागो क्षेत्र में एक खेत में गिराए गए बम की चपेट में आने के कारण चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। सरकारी दैनिक अखबार द मिरर ने बुधवार को यह खबर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) द्वारा मंगलवार को स्थानीय समय अपराह्न में करीब 2:15 …

  • 8 November

    ‘गाजा में संघर्ष में संरा के 89 कर्मचारी मारे गये’

    हमास-इजरायल के बीच जारी संघर्ष में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) 89 सहायता कर्मी मारे गए हैं, जो इतिहास में किसी संघर्ष में मारे गए संरा कर्मचारियों की सबसे अधिक संख्या है। फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संरा एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यूएनआरडब्ल्यूए ने हमास और इजरायल के बीच जारी संघर्ष को लेकर अपनी ताजा रिपोर्ट में …

  • 8 November

    हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में असम में कांग्रेस विधायक आफताब गिरफ्तार

    हिंदुओं और नामघरों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस विधायक आफताब उद्दीन मोल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी दिसपुर एमएलए हॉस्टल एफ ब्लॉक स्थित एक अन्य कांग्रेस विधायक वाजेद अली चौधरी के विधायक आवास से मंगलवार रात की गई। आफताब के विरुद्ध राजधानी के भेटापाड़ा इलाके के दीपक कुमार दास ने दिसपुर थाने में …

  • 8 November

    छत्तीसगढ़ के भिलाई में पटाखा, बालोद में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की दबिश

    छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह पटाखा व्यापारी सुरेश घींगानी के घर दबिश दी। ईडी के अफसर चार गाड़ियों में भिलाई के पदुमनगर स्थित धींगानी फायर वर्क्स के संचालक सुरेश घिंघानी के घर पहुंचे। कुछ देर पड़ताल और पूछताछ के बाद ईडी की टीम सुरेश धींगानी के बेटे विवेक धींगानी को गाड़ी में बिठाकर ले गई। …

  • 8 November

    वायनाड में केरल पुलिस के कमांडो दल के साथ मुठभेड़ के बाद दो माओवादी पकड़े गए

    जिले के एक वन क्षेत्र में मंगलवार को देर रात केरल पुलिस के कमांडो दल के साथ मुठभेड़ के बाद दो माओवादियों को पकड़ लिया गया।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केरल पुलिस के विशेष दलों और माओवादियों के बीच थलप्पुझा पुलिस थाना क्षेत्र के पेरिया इलाके में मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात हुई इस मुठभेड़ …

  • 8 November

    मानव तस्करी मामलों में एनआईए की देशव्यापी छापेमारी, जम्मू में म्यांमा का नागरिक हिरासत में

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को मानव तस्करी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए देशव्यापी छापेमारी की और जम्मू में म्यांमा के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। एनआईए के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आठ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में की जा रही छापेमारी मानव तस्करी के मामलों से संबंधित है। …

  • 8 November

    मथुरा के महंत की हत्या करने आए 11 बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    मथुरा जिले के किशोरी कुंज आश्रम के महंत की कथित तौर पर हत्या करने आए 11 बदमाशों को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मथुरा जिले के किशोरी कुंज आश्रम के महंत की कथित तौर पर हत्या करने …

  • 8 November

    नोएडा : नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर 200 से अधिक लोगों से ठगी

    इराक और अजरबैजान में निर्माण कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 200 से अधिक लोगों के साथ ठगी करने का मामला जनपद के फेस-वन थाने में सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि पीड़ितों से शिकायत ले ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। …