देश

October, 2023

  • 7 October

    प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों में 100 पदक होने पर दी बधाई, 10 अक्टूबर को करेंगे स्वागत

    एशियाई खेलों में भारत के सौ पदक पूरे होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय दल का 10 अक्टूबर को स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया। मैं दस अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल …

  • 7 October

    एशियाई खेल: अदिति गोपीचंद स्वामी ने कंपाउंड तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

    भारतीय तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी ने शनिवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में महिला कंपाउंड तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। गोपीचंद ने कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में इंडोनेशिया के रतिह ज़िलिज़ति फादली को 146-140 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। अदिति ने पहले सेट से ही खेल पर अपना दबदबा बना लिया …

  • 7 October

    ज्योति, देवताले की स्वर्ण की हैट्रिक, भारतीय तीरंदाजों को नौ पदक

    भारत की अनुभवी कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई जबकि अदिति स्वामी को कांस्य पदक मिला और इसके साथ ही भारतीय तीरंदाजों ने इन एशियाई खेलों में रिकॉर्ड नौ पदक अपनी झोली में डाल लिये। इससे पहले भारत ने इंचियोन में 2014 में हुए खेलों में तीन पदक जीते थे। मौजूदा विश्व …

  • 7 October

    स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों और स्टाफ को पांच पांच लाख रूपये देगी ओडिशा सरकार

    एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य को पांच पांच लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली टीम …

  • 7 October

    कांग्रेस पार्टी ने लगातार क्षेत्रीय आकांक्षाओं की अनेदखी की : जेपी नड्डा

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मेडचल, तेलंगाना के औशापुर, घाटकेसर में भाजपा की राज्य परिषद् बैठक का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी के अरुणा, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण, तेलंगाना के प्रदेश भाजपा प्रभारी …

  • 7 October

    देवरिया नरसंहार: प्रेमचंद समेत पांच आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस

    यूपी के देवरिया में सोमवार सुबह हुए नरसंहार ममाले में योगी आदित्यनाथ सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड में नामजद प्रेम यादव समेत पांच आरोपियों के घर पर शुक्रवार की शाम प्रशासन ने सरकारी जमीन से बेदखली का नोटिस चस्पा करा दिया। नोटिस चस्पा होने के बाद कयास …

  • 7 October

    सिक्किम बाढ़ : मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हुई, 142 लापता लोगों की तलाश जारी

    सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद से लापता 142 लोगों की तलाश शनिवार को भी जारी रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में सात सैनिकों सहित 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके …

  • 7 October

    झारखंड में डेंगू के 70 नये मामले सामने आए

    झारखंड में एक दिन में डेंगू के 70 नये मामले दर्ज किए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को 373 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 70 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए।बुलेटिन के अनुसार, झारखंड के गिरिडीह जिले में सबसे ज्यादा 33 …

  • 7 October

    बाढ़ प्रभावित सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 छात्रों को बचाया गया : अधिकारी

    बाढ़ प्रभावित सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 छात्रों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है और वे शिलांग पहुंच रहे हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ये 26 छात्र पांच वाहनों में सवार होकर सिक्किम के मजीतर से निकले और वे शुक्रवार मध्यरात्रि तक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी …

  • 6 October

    कल्याण ज्वेलर्स दिवाली से पहले देश में 33 नई दुकानें खोलेगी

    कल्याण ज्वेलर्स दिवाली से पहले देश में 33 नई दुकानें खोलेगी। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वह देशभर में कल्याण (दुकानें) और केंडेयर (ऑनलाइन मंच) का अनावरण करेगी। कल्याण ज्वेलर्स ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में गैर-दक्षिण भारतीय बाजारों में 13 दुकानें खोली थीं। इसके अलावा कंपनी ने दक्षिणी क्षेत्र …