देश

October, 2023

  • 14 October

    भारत-श्रीलंका कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में नया अध्याय शुरू कर रहे : प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत और श्रीलंका कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक नये अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच एक नई नौका सेवा शुरू होने को संबंधों को मजबूत करने की दिशा में ”एक महत्वपूर्ण उपलब्धि” करार दिया। भारत के नागपत्तिनम से श्रीलंका के कांकेसनथुरई तक नौका …

  • 14 October

    भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा प्रारंभ

    भारत एवं श्रीलंका के बीच तमिलनाडु के नागपट्टिनम से श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना के पास कांकेसंथुराई तक यात्री नौका सेवा शनिवार से प्रारंभ हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस सेवा की शुरुआत की। नौका तमिलनाडु के नागापट्टिनम बंदरगाह से द्वीप राष्ट्र श्रीलंका में कांकेसंथुरई के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा …

  • 14 October

    संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर आईपीयू ने किया भारत का समर्थन

    अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) के अध्यक्ष दुआर्ते पचेको ने भारत का समर्थन करते हुए कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ शनिवार को एक द्विपक्षीय बैठक में श्री पचेको ने कहा कि भारत का वैश्विक दृष्टिकोण आईपीयू के दृष्टिकोण के भांति है …

  • 14 October

    ऑपरेशन अजय : इजराइल से 235 भारतीयों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची

    इजरायल के तेल अवीव से ऑपरेशन अजय के तहत 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी चार्टर उड़ान शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत दो दिनों में 447 भारतीयों को भारत वापस लाया गया है। तेल अवीव से दूसरी उडान 235 नागरिकों को लेकर कल रात रवाना हुई थी। केंद्रीय मंत्री …

  • 13 October

    आईपीओ घोटाला: ईडी ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

    प्रवर्तन निदेशालय ने हैदराबाद में करोड़ों रुपये के कथित आईपीओ घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के तहत तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक अमेरिका का निवासी, एक वानुअतु का और एक भारतीय है।अमेरिका के निवासी पवन कुचाना, वानुअतु गणराज्य के निवासी निर्मल कोटेचा और किशोर तापड़िया को 11 अक्टूबर को धन …

  • 13 October

    कांग्रेस मप्र में 15 अक्टूबर को घोषित कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

    कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर शुक्रवार को चर्चा की और नवरात्र के पहले दिन 15 अक्टूबर को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सीईसी के अन्य …

  • 13 October

    नए शिक्षकों की नियुक्ति होने तक सेवानिवृत्त शिक्षकों की लें सेवा: योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक नए शिक्षकों की नियुक्ति न हो जाए तब तक सेवानिवृत्त शिक्षकों से ही सेवाएं ली जाएं। उन्हें एक फिक्स मानदेय दिया जाए। लोकभवन में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 219 प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि …

  • 13 October

    नारायण त्रिपाठी ने भाजपा से दिया त्यागपत्र

    मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज त्यागपत्र सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र संबंधी पत्र भी विधानसभा सचिवालय को भेज दिया है। भाजपा की सतना जिला इकाई ने श्री त्रिपाठी के पार्टी से त्यागपत्र देने की पुष्टि की है। श्री …

  • 13 October

    भारतीय टीम मिस्र में विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप से हटी

    भारतीय टीम गाजा की स्थिति को देखते हुए और प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 से 23 अक्टूबर तक मिस्र के शर्म अल शेख में होने वाली विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप से हट गई है।टूर्नामेंट में देश के 39 खिलाड़ियों को हिस्सा लेना था जिसमें अंडर-12, अंडर-10 और अंडर-8 वर्ग की स्पर्धाएं होनी हैं। अखिल भारतीय शतरंज …

  • 13 October

    कोलकाता लाये जा रहे मुक्ति संग्राम के दौरान जब्त पाकिस्तानी हथियार

    1971 के युद्ध में भारत के सामने आत्मसमर्पण करने वाली पाकिस्तानी सेना से जब्त किये गये हथियारों में से कुछ राइफलें कोलकाता लाई जा रही हैं। ये हथियार इसी सप्ताह मध्य प्रदेश के टेकनपुर से कोलकाता पहुंचेंगे।अभी इन्हें कोलकाता में नव महाकरण की एक मंजिल पर कमरे में प्रदर्शित किया जायेगा और बाद में इन्हें राज्य सरकार द्वारा बनाए गए …