देश

November, 2023

  • 24 November

    ‘पनौती’ वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप जारी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी द्वारा ‘पनौती’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच शु्क्रवार को उस वक्त तीखे आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले जब विपक्षी दल ने ‘पनौती-ए-आजम’ शीर्षक से एक पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट किया। भाजपा ने इस पर यह कह कर पलटवार किया कि देश के …

  • 24 November

    चीन में बच्चों में निमोनिया की स्थिति पर भारत की नजर, किसी भी हालात से निपटने को तैयार

    केंद्र सरकार ने कहा है कि चीन में बच्चों में (एवियन इन्फ्लूएंजा) एच 9 एन 2-गंभीर निमोनिया के प्रकोप और श्वसन संबंधी बीमारी की स्थिति पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है और भारत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां कहा कि चीन …

  • 24 November

    टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर मोदी बेहद संवेदनशील

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर भी बेहद संवेदनशील हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टनल से बाहर आने पर श्रमिकों के स्वास्थ्य और जरूरत पड़ने पर हॉस्पिटल या घर भेजने की व्यवस्था के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री मोदी रोजाना सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों एवं उनके परिजनों के बारे …

  • 24 November

    देश में परिवर्तन के दौर में सिविल सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुर्मु

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि सिविल सेवकों ने देश के बहुमुखी विकास में बड़ी भूमिका निभाई है और देश में परिवर्तन का जो दौर आया है वह उनके दृढ़ संकल्प के बिना संभव नहीं हो सकता था। गुरुग्राम में हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के 98वें विशेष फाउंडेशन कोर्स में भाग ले रहे प्रशिक्षु अधिकारीयों के एक समूह …

  • 24 November

    फीफा प्रमुख आर्सेन वेंगर ने पूरी की भारत की ऐतिहासिक यात्रा

    फीफा के वैश्विक फुटबॉल विकास प्रमुख आर्सेन वेंगर ने गुरुवार को भारत की अपनी यात्रा संपन्न की, जहां वह दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में अभूतपूर्व प्रतिभा विकास योजना (टीडीएस) की शुरुआत करने गए।अपने चार दिवसीय दौरे में उनके ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर में नई प्रशिक्षण अकादमी का दौरा भी शामिल था, जो देश में सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभाओं …

  • 24 November

    आंध्र प्रदेश : नाबालिग छात्रा से ‘शादी’ करने के आरोप में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार

    आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को 46 वर्षीय एक स्कूल शिक्षक को अपनी 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर ‘शादी’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले से ही दो लड़कियों का पिता है।पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोदावरी जिले के भीमावरम के पास …

  • 24 November

    असम में प्रतिबंधित नशीली गोलियां ‘याबा’ जब्त की गईं, तीन गिरफ्तार

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में दो अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित नशीली गोलियां ‘याबा’ बरामद करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक अभियान राज्य के दक्षिणी क्षेत्र सिलचर में और दूसरा अभियान गुवाहाटी में चलाया गया। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर शुक्रवार को …

  • 24 November

    केरल के मुख्यमंत्री ने ‘नव केरल सदास’ के बहिष्कार के लिए कांग्रेस पर साधा निशाना

    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य सरकार के ‘नव केरल सदास’ कार्यक्रम का बहिष्कार करने के लिए शुक्रवार को विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा।विजयन ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व अपनी ही पार्टी के सदस्यों को इस बारे में समझाने में विफल रहा है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन पर निशाना साधते हुए …

  • 24 November

    ओडिशा सरकार ने 21.73 लाख करोड़ रुपये की 848 औद्योगिक परियोजनाओं को दी मंजूरी: मंत्री

    उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देब ने विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि ओडिशा को पूर्वी भारत का एक औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में 848 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिनपर अनुमानित तौर पर 21.73 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक प्रफुल्ल सामल के सवाल के जवाब में मंत्री …

  • 24 November

    शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी अवैध थी, इसलिए हमने यह वापस ले ली: सिद्धरमैया

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच की अनुमति वापस लेने के अपने मंत्रिमंडल के निर्णय का शुक्रवार को बचाव किया और कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने जो मंजूरी दी थी, वह अवैध थी। राज्य के मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि आय …