देश

September, 2023

  • 1 September

    ‘एक देश-एक चुनाव’ संविधान संशोधन का विषय : कमलनाथ

    देश में ‘एक देश-एक चुनाव’ की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि ये संविधान संशोधन का विषय है और इसमें राज्यों की अनुमति भी आवश्यक होगी।श्री कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि ये संविधान संशोधन का विषय है। इसे केवल लोकसभा और राज्यसभा में पास …

  • 1 September

    बस और ट्रक में टक्कर से एक की मौत, तीस घायल

    मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा अनुविभाग के अंतर्गत आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजासन घाट में आज एक निजी यात्री बस को पीछे से ट्रक द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा तीस लोग घायल हो गए। सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कमल सिंह चौहान ने बताया कि आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग …

  • 1 September

    गहलोत पीआईएल दाखिल होने के बाद अपने बयान से पलट रहे हैं : शेखावत

    केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीआईएल दाखिल होने के बाद डर के मारे अब अपने बयान से पलट रहे हैं।श्री शेखावत ने श्री गहलोत के अपने बयान पर सफाई देने के बाद सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने कहा, “गहलोत जी “निजी राय” क्या होती है। न्यायपालिका पर गंभीर आरोप …

  • 1 September

    चंद्रयान-3 के रंभा पेलोड को चांद पर विरल प्लाज्मा मिला

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में प्लाज्मा का पता लगाया है, जो अपेक्षाकृत विरल है।चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगे हुए रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव लोनोस्फीयर एंड एटमॉस्फियर- लैंगमुइर प्रोब (रंभा-एलपी) पेलोड ने दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के ऊपर सतह के निकट चंद्र …

  • 1 September

    सुप्रीम कोर्ट ने दो मतदाताओं की हत्या मामले में राजद सांसद प्रभु नाथ सिंह को दी उम्रकैद की सजा

    उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को 1995 में उनके खिलाफ बिहार के छपरा में मतदान करने के कारण एक मतदान केंद्र के पास दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी ठहराते हुए शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति विक्रम …

  • 1 September

    खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा का अभिनंदन किया

    विश्व कप रजत पदक विजेता ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को यकीन है कि भारतीय टीम हांगझोउ में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेगी। भारत के नये शतरंज सुपरस्टार प्रज्ञानानंदा का शुक्रवार को खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने निवास पर अभिनंदन किया।   इस मौके पर प्रज्ञानानंदा ने कहा कि भारतीय टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत सकती …

  • 1 September

    मोदी ने की प्रज्ञानंद से मुलाकात

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिडे शतरंज विश्व कप 2023 में उपविजेता रहे भारत के युवा ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद से गुरुवार को अपने आवास पर मुलाकात की।प्रज्ञानंद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मोदी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मिलना एक बड़े सम्मान की बात थी!मुझे और मेरे माता-पिता को प्रोत्साहन …

  • 1 September

    राष्ट्रपति ने रतनपुर में आदिशक्ति मां महामाया देवी के किया दर्शन

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर में विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की।   पहली बार रतनपुर स्थित महामाया देवी के मंदिर में दर्शन के लिए राष्ट्रपति का दौरा था। इस अवसर पर मां महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया।इस मौके पर …

August, 2023

  • 31 August

    कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है।   इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल का भाव …

  • 31 August

    बॉडीकॉन आउटफिट पहन साक्षी मलिक ने ढाया कहर, स्टनिंग लुक्स ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

    बॉलीवुड एक्ट्रेस साक्षी मलिक आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कर अक्सर लाइमलाइट लूट लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बॉडीकॉन ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें वो सुपर बोल्ड लुक्स देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस साक्षी मलिक बम डिगी …