व्यापार

August, 2024

  • 22 August

    दक्षिण भारत का अपना पहला संयंत्र तमिलनाडु में स्थापित करेगी डाबर: मंत्री राजा

    तमिलनाडु सरकार ने दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया के राज्य के विल्लुपुरम जिले में 400 करोड़ रुपये की लागत से विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। राज्य के उद्योग मंत्री टी.आर.बी. राजा ने कहा कि इसके लिए बृहस्पतिवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। राजा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर …

  • 22 August

    बीसी जिंदल समूह 2.5 अरब डॉलर के निवेश के साथ अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में करेगा प्रवेश

    बीसी जिंदल समूह ने भारत के अक्षय ऊर्जा (आरई) क्षेत्र में प्रवेश की बृहस्पतिवार को घोषणा की। उसकी इसमें अगले पांच साल में 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने की योजना है। कंपनी के बयान के अनुसार, ओडिशा के अंगुल में 1,200 मेगावाट ताप विद्युत उत्पादन के मौजूदा खंड के साथ बीसी जिंदल समूह ने उसके अक्षय उद्यम के लिए …

  • 22 August

    धातु और इस्पात उद्योग की वृद्धि में एमसीएक्स के माध्यम से मिलेगा नया आयाम

    भारत में धातु और इस्पात उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका और दायरा निरंतर बढ़ता जा रहा है। इस उद्योग की प्रगति को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। यह कदम छोटे निर्माताओं को भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बढ़ती संभावनाओं का लाभ दिलाने में सहायक होगा। बुधवार को ‘एमएसएमई …

  • 21 August

    आपके आईफोन में तो नहीं है कोई हिडन एप, इस तरीके से करें पता

    अगर आप आईफोन यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, आईफोन इस्तेमाल करने वालों के फोन में ऐसा ऐप होता है जिसके बारे में यूजर्स को कोई जानकारी नहीं होती। हिडन ऐप को खोजना अक्सर मुश्किल हो सकता है। एपल आईफोन में हिडन ऐप्स को कई तरीकों से खोजा जा सकता है। आईफोन यूजर को इसके लिए …

  • 21 August

    आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरी बार बने दुनिया के शीर्ष बैंकर, पीएम मोदी ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2024’ में लगातार दूसरी बार “ए+” रेटिंग मिलने पर बधाई दी। भारतीय रिजर्व बैंक के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर की गई एक पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि आरबीआई गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को लगातार दूसरी बार इस …

  • 21 August

    भारत में ई-कॉमर्स के विकास के लिए संतुलित दृष्टिकोण की जरूरत : गोयल

    केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ई-कॉमर्स का विकास नागरिक केंद्रित हो। उन्हाेंने कहा कि देश में 100 मिलियन छोटे खुदरा विक्रेताओं के लिए कोई व्यवधान न हो, ये सुनिश्चित करने की आवश्‍यकता है। वाणिज्‍य मंत्री गाेयल ने राजधानी नई दिल्ली में पहले इंडिया फाउंडेशन की ‘भारत में …

  • 21 August

    रामको सीमेंट्स के प्रबंध निदेशक ने वित्‍त मंत्री से की मुलाकात

    केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से रामको सीमेंट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) पी.आर. वेंकटराम राजा ने बुधवार को मुलाकात की। वित्‍त मंत्रालय ने ‘एक्‍स‘ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि रामको सीमेंट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पी.आर. वेंकटराम राजा ने राजधानी नई दिल्‍ली स्‍थित नार्थ ब्‍लॉक (वित्‍त मंत्रालय) में केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। …

  • 21 August

    जीआरएम ओवरसीज ने सलमान खान को बनाया ब्रांड एंबेसडर

    बासमती चावल के प्रमुख निर्यातक जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बासमती चावल और गेहूं का आटा के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य सलमान खान की प्रतिष्ठित स्थिति का लाभ उठाकर जीआरएम की ब्रांड उपस्थिति को मजबूत करना और वैश्विक स्तर पर …

  • 20 August

    सरस्वती साड़ी डिपो का शेयर निर्गम मूल्य से 25 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध

    थोक साड़ी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सरस्वती साड़ी डिपो का शेयर निर्गम मूल्य 160 रुपये से 25 प्रतिशत उछाल के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 25 प्रतिशत उछाल के साथ 200 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। फिर 31.21 प्रतिशत चढ़कर 209.95 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर ने 21.25 प्रतिशत की तेजी …

  • 20 August

    हाई-टेक पाइप्स को मिले 105 करोड़ रुपये के ठेके

    हाई-टेक पाइप्स को अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के ग्राहकों से इलेक्ट्रिक रेजिस्टेंस वेल्डेड स्टील पाइप की आपूर्ति के लिए 105 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी ने साथ ही इक्विटी जारी कर 600 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना की भी घोषणा की। स्टील पाइप विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा, ठेके अगले तीन महीनों में पूरे किए जाएंगे। ये …