व्यापार

October, 2024

  • 9 October

    आरबीआई की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की चालू वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें इस प्रकार हैं- * मुख्य नीतिगत दर रेपो लगातार दसवीं बार 6.5 प्रतिशत पर यथावत। * फरवरी 2023 से रेपो दर में बदलाव नहीं। * मौद्रिक नीति रुख को बदलकर ‘तटस्थ’ किया गया। * यह पुनर्गठित मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की पहली …

  • 9 October

    मुद्रास्फीति पर सख्ती से लगाम लगानी होगी, अन्यथा यह फिर बढ़ सकती है: आरबीआई गवर्नर

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के अपने अनुमान को बुधवार को 4.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बुधवार को इस बात पर जोर दिया कि केंद्रीय बैंक को कीमतों की स्थिति पर कड़ी नजर रखनी होगी …

  • 9 October

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत पर कायम रखा

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उपभोक्ता मांग तथा निवेश बेहतर रहने की संभावना के बीच चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि के अनुमान को 7.2 प्रतिशत पर कायम रखा है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने दूसरी तिमाही के अपने वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है। भारतीय …

  • 9 October

    दास ने चेताया, गलत तरीके अपनाकर आगे बढ़ने से बचें एनबीएफसी

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने बुधवार को उन गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी जो तेजी से आगे बढ़ने के लिए ‘अस्थिर’ तरीके अपना रही हैं। आरबीआई गवर्नर दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए कड़े शब्दों में ऐसी एनबीएफसी से ईमानदार, निष्पक्ष रहने और टिकाऊ व्यवहार का पालन करने …

  • 9 October

    आरबीआई ने रेपो दर को यथावत रखा, लेकिन रुख में बदलाव कर आगे नीतिगत दर में कटौती का संकेत दिया

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार दसवीं बार नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने अपेक्षाकृत आक्रामक रुख को बदलकर ‘तटस्थ’ कर दिया। रुख में बदलाव का मतलब है कि आरबीआई मुद्रास्फीति और आर्थिक वृद्धि पर नजर रखते हुए जरूरत के हिसाब …

  • 9 October

    उच्च नीतिगत दर से वृद्धि पर असर नहीं, आर्थिक गतिविधियां टिकाऊ : दास

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने बुधवार को कहा कि ब्याज की ऊंची दर वृद्धि को प्रभावित नहीं कर रही और आर्थिक गतिविधियां टिकाऊ बनी हुई हैं। दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा की जानकारी देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘इस समय हमें ऊंची ब्याज दर से वृद्धि पर असर पड़ने का कोई सबूत नहीं …

  • 8 October

    सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन से बिजली आपूर्ति विश्वसनीयता में 70 प्रतिशत सुधार हुआ:टाटा पावर डीडीएल

    टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन (टीक्यूएम) से उसे पिछले पांच साल में बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता में करीब 70 प्रतिशत सुधार करने में मदद मिली है। कंपनी के बयान में कहा, टीक्यूएम से पिछले पांच वर्षों में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन (टाटा पावर डीडीएल) के कुल तकनीकी और वाणिज्यिक घाटे (एटीएंडसी) को …

  • 8 October

    सरकार से नोटिस मिलने के बाद धड़ाम हुआ ओला इलेक्ट्रिक का शेयर

    ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में मंगलवार के कारोबारी सत्र में फिर गिरावट देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत में शेयर गिरकर 86 रुपये पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में इसमें हल्की रिकवरी देखने को मिली और सुबह 10:44 के करीब यह 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89 रुपये पर था। ओला इलेक्ट्रिक के ईवी स्कूटर्स को लेकर सोशल …

  • 8 October

    बीवाईडी इंडिया ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक एमपीवी, कीमत 26.90 लाख से शुरू

    न्यू एनर्जी व्हीकल्स (एनईवी) निर्माता बीवाईडी की सहायक कंपनी बीवाईडी इंडिया ने आज भारत की पहली 6 और 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी – बीवाईडी ई मैक्स7 लॉन्च की जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपए है। इसकी बुकिंग 51 हजार रुपए में की जा सकती है। बीवाईडी इंडिया में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (ईपीवी) बिजनेस के प्रमुख राजीव चौहान नेइस …

  • 8 October

    मैजिकपिन ने 15 महीने में ओएनडीसी मंच पर 15 गुना ऑर्डर वृद्धि दर्ज की

    ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन ने मंगलवार को कहा कि उसने सरकार समर्थित ओएनडीसी मंच पर खाद्य तथा लॉजिस्टिक्स सेवाओं के दैनिक ऑर्डर का 1.5 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है जो 15 महीने में 15 गुना वृद्धि है। ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ (ओएनडीसी) मंच व्यापारियों और ग्राहकों के लिए एक सार्वजनिक ऑनलाइन नेटवर्क है। कंपनी ने बयान में कहा …