क्या आपका ब्लड ग्रुप आपको ब्रेन स्ट्रोक का शिकार बना सकता है

ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर और घातक स्थिति है, जो अचानक उत्पन्न होती है और इससे जान जाने का खतरा होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ खास ब्लड ग्रुप के लोगों को अधिक जोखिम हो सकता है? हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि ब्लड ग्रुप A वाले लोगों को समय से पहले ब्रेन स्ट्रोक आने का खतरा अधिक होता है। आमतौर पर, 60 वर्ष की उम्र के बाद स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है, लेकिन ए ब्लड ग्रुप वालों में यह खतरा पहले भी उत्पन्न हो सकता है। तो आइए जानें इस शोध के बारे में और ब्रेन स्ट्रोक के संकेत तथा उससे बचाव के उपाय।

कहां हुई थी रिसर्च?
यह रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं द्वारा की गई थी। इस रिसर्च में उन्होंने पिछले 48 वर्षों का रिकॉर्ड जांचा और पाया कि ब्लड ग्रुप A के लोग कम उम्र में ही ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से प्रभावित होते हैं। इस शोध में लगभग 6,00,000 लोगों का डेटा शामिल किया गया था। रिसर्चरों ने अन्य ब्लड ग्रुप्स के मुकाबले ए ब्लड ग्रुप वालों को अधिक जोखिम में पाया।

A ब्लड ग्रुप क्यों प्रभावित है?
असल में, इसका कारण जेनेटिक्स (आनुवंशिकी) है। ए ब्लड ग्रुप के लोगों में अनुवांशिक रूप से स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है। शोध के अनुसार, इस ब्लड ग्रुप के लोगों में 16% ज्यादा स्ट्रोक आने के चांस होते हैं, जबकि अन्य ब्लड ग्रुप के लोगों में यह जोखिम 12% तक होता है। वहीं, O ब्लड ग्रुप के लोगों में स्ट्रोक का खतरा सबसे कम पाया गया है, क्योंकि यह एक रेयर ब्लड टाइप है।

ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेत:
सिर में तेज दर्द होना

चेहरे का एक हिस्सा लटका हुआ दिखना

आंखों में धुंधलापन या काला दिखाई देना

हंसते वक्त होंठों का फड़फड़ाना

खाने को निगलने में कठिनाई होना

ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के उपाय:
रोजाना एक्सरसाइज करें

संतुलित और स्वस्थ आहार लें

धूम्रपान और शराब का सेवन न करें

वजन नियंत्रण में रखें और रक्तचाप (बीपी) को नियंत्रित करें

यह भी पढ़ें:

क्या शरीर में ज्यादा नमक से हो सकती है गंभीर बीमारी? जानिए इसके 5 खतरनाक संकेत