कुछ आसान घरेलू उपाय जिन्हें अपनाने से मुंह में बार-बार छाले होने से आपको मिल सकती है राहत

मुंह में छाले होना आम बात है। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं। मुंह में होने वाले छालों को कोल्ड सोर, अल्सर या तालू में होने वाला घाव भी कहा जाता है। ये एक ऐसा घाव होता है जो आमतौर पर जीभ, होंठों और उसके आसपास मुंह के अंदर ही होते हैं। वैसे तो ये अल्सर बहुत छोटे होते हैं, लेकिन दर्दनाक होते हैं।चलिये जानते हैं आज कुछ आसान घरेलू उपाय जिन्हें अपनाने से आपको मुंह में छाले से मिल सकती है राहत :

दरअसल, ये एक तरह के संक्रामक वायरस के कारण होते हैं। इस वायरस को ‘हर्पीस सिम्पलेक्स वायरस’ कहा जाता है। छाले वाले जगह को बहुत ही साफ-सफाई से रखना पड़ता है। ऐसा ना करने पर छालों से निकलने वाले तरल के माध्यम से ये एक जगह से दूसरी जगह फैल सकते हैं। इसे नैचुरली ठीक होने में कई बार दो-तीन सप्‍ताह भी लग जाते हैं।

मुंह के किसी भी भाग जैसे जीभ, अंदरूनी गाल, मसूड़ों और होंठों पर यह हो सकते हैं। इन छालों की वजह से खाने और पीने में द‍िक्कत होती है। यह कुछ भी खाने-पीने पर तेज जलन का अहसास करा सकते हैं। जीभ या होंठ पर होने की स्थि‍ति में यह बोलने के दौरान भी दर्द का अहसास करा सकते हैं।

रात को सोने से पहले लगाएं देसी घी
छाले होने पर घी लगाने से काफी आराम मिलता है। इसका एक फायदा ये भी है कि घी लगाने से आपको जल्द नहीं होता। रात को सोने से पहले देसी घी को छाले पर लगाएं। सुबह तक छालों में आराम मिल सकता है।

मुंह के छाले के लिए फायदेमंद है शहद
शहद मुंह के छालों से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के छालों को दूरकर दर्द में राहत दिला सकते हैं।

छालों के लिए कारगर है नारियल तेल
नारियल तेल सूजन को कम करने में मदद करेगा। मुंह के छालों से जल्दी राहत पाने के लिए नारियल तेल को दिन में 3-4 बार इसे दोहराएं। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।

छाले पर रगड़ें बर्फ का टुकड़ा
कभी-कभी छाले में ज्यादा जलन होता है। ऐसे में छाले पर ठंडी चीजों से आराम मिलता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या आ रही है तो बर्फ का टुकड़ा लें और उसे छाले पर रगड़ें। इससे आराम मिल सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर से करें गरारे
एप्पल साइडर विनेगर मुंह के छालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। एक कप एप्पल साइडर विनेगर में आधा कप पानी मिलाएं। इससे गरारे करें। ऐसा करने से आपको राहत मिल सकता है।

अगर इन उपायों से आपके मुंह के छाले ठीक नहीं होते तो डॉक्टर से सलाह लें। किसी भी घरेलू नुस्खे का प्रयोग करने से परेशानी हो रही हो तो उसे नजरअंदाज ना करें। ऐसा करने से आपकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।