हमारे देश भारत में लाखों नहीं करोड़ों युवा सरकारी नौकरी की तलाश में भटकते रहते हैं, लेकिन सरकारी नौकरी पाना आसान बात नहीं है। इसके लिए वे दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, तब जाकर कही ये सपना पूरा होता हैं। अब भारत सरकार दिव्यांगजनों पर भी फोकस कर रही हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने सहायक वर्ग 3 के लिए एक अधिसूचना जारी किया है, जिसके लिए अप्लाई की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
सहायक वर्ग 3 के पदों पर भर्ती
कार्यालय कलेक्टर, जिला बुरहानपुर ने सहायक वर्ग 3 के पदों पर रिक्तिया निकाली है। ये बहाली विशेष रूप दिव्यांगजनों के लिए निकाली गई है। इस बहाली के लिए अप्लाई 29 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई थी। वहीं, इसमें आवेदन करने की अंतिम डेट 25 नवंबर 2024 रखी गई है। इस बहाली के लिए इंटरव्यू 11 दिसंबर 2024 को होगा।
एजुकेशन क्वालिफिकेशन
सहायक वर्ग 3 के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो, उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर में डिप्लोमा और न्यूनतम 50% अंकों के साथ CPCT सर्टिफिकेट भी होना अनिवार्य है। इस भर्ती में राज्य की महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
आयु
इस बहाली के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल रखी गई है।
सिलेक्शन प्रक्रिया
सहायक वर्ग 3 के पदों पर सिलेक्शन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
क्या होगी सैलरी?
सहायक वर्ग 3 पद के लिए वेतनमान स्तर 4 के आधार पर दिया जाएगा, जिसमें 19,000 से लेकर 62,000 प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इस वैकेंसी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट burhanpur.nic.in पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़े :-
अलसी का सेवन करे पेट की चर्बी होगी गायब, शरीर पर जमा हुआ फैट भी होगा कम
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check