राजस्थान में 3705 पटवारी पदों पर बंपर भर्ती, जानिए योग्यता, वेतन और आवेदन की पूरी जानकारी

राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने पटवारी के 3705 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। 2020 की अधूरी भर्ती प्रक्रिया को अब विस्तार देकर नए पद जोड़े गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को अवसर मिलेगा।

🆕 1685 नए पद जोड़े गए
पहले राजस्थान में पटवारी के 2020 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसके लिए 6 लाख 43 हजार से अधिक आवेदन आए थे। परीक्षा 11 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन आखिरी समय में इसे स्थगित कर दिया गया।
अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस भर्ती में 1685 नए पद जोड़कर इसे 3705 तक बढ़ा दिया गया है। नया संशोधित विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है।

📝 आवेदन प्रक्रिया
पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

नए अभ्यर्थी 23 जून से 29 जून तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट
👉 rssb.rajasthan.gov.in
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

🎯 पात्रता और उम्र सीमा
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन

कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य, जैसे RSCIT या समकक्ष प्रमाणपत्र होना चाहिए।

🗓️ परीक्षा तिथि
पटवारी पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा।

💰 वेतन और प्रोबेशन
चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

नियुक्ति के बाद प्रोबेशन पीरियड रहेगा, जिसकी अवधि राज्य सरकार के नियमों के अनुसार तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

“योग शरीर से विकार हटाता है, मन को भी शुद्ध करता है”: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव