अभी साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है. अगर आप सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी है. इस महीने रेलवे से लेकर एयरफोर्स, बैंक और आईटीबीपी समेत कई विभागों में सरकारी नौकरिया निकली है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन की मांग की गई हैं. हम आपके लिए इन सरकारी नौकरियों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं कि किन-किन विभागों में कितने-कितने पदों पर रिक्तिया निकली हैं. यहाँ देखिए पूरी लिस्ट…
रेलवे में 1785 पदों पर निकली अप्रेंटिस की भर्ती
साउथ ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिसके कुल 1785 पदों पर नौकरियों के लिए आवेदन की मांग की गई हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 दिसंबर 2024 है. इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी साउथ ईस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर वहीं उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 तक कम से कम 15 साल और अधिक से अधिक 24 साल होनी चाहिए.
एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका
इंडियन एयरफोर्स यानी भारतीय वायुसेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत हिओ अच्छी खबर है. दरअसल, एयरफोर्स ने एफकैट भर्ती नोटिफिकेशन 2025 जारी किया है और इसके लिए अप्लाई की प्रक्रिया 2 दिसंबर यानी आज से शुरू हो गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर है.
एसबीआई में असिस्टेंट मैनेजर की ऐसे होगी भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में असिस्टेंट मैनेजर बनने का बहुत ही सुनहरा अवसर है. एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियर के कुल 169 पदों पर रिक्तिया निकाली गई हैं, जिसके लिए अप्लाई की प्रक्रिया चल रही है और इसकी लास्ट डेट 12 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है. अगर आप भी सरकारी बैंकों में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये एक अच्छा मौका है. आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
छत्तीसगढ़ में SDM-DSP बनने का सुनहरा मौका
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा के लिए अप्लाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कुल 246 पदों के लिए निकली इस भर्ती के लिए अप्लाई की प्रक्रिया 1 दिसंबर से ही शुरू हो गई है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 दिसंबर है. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री वाले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ में एसडीएम और डीएसपी समेत कई सरकारी विभागों में अधिकारियों की भर्तियां की जाएंगी.
आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर-कांस्टेबल की निकली वैकेंसी
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी आईटीबीपी (ITBP) में सब इंस्पेक्टर समेत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) के 526 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. इस आईटीबीपी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 14 दिसंबर 2024 है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.itbpolice.nic.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
यूपी में जूनियर असिस्टेंट के हजारों पदों पर होगी बहाली
उत्तर प्रदेश में इस महीने जूनियर असिस्टेंट के 2702 पदों पर रिक्तिया निकलने वाली हैं. इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. अप्लाई की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी और लास्ट डेट 22 जनवरी 2025 है. इन पदों के लिए वहीं उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास 12वीं बोर्ड परीक्षा और पीईटी 2023 परीक्षा में सफल हुए हैं और उनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है. आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बिहार में आयुष डॉक्टर की निकली वैकेंसी
बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने आयुष डॉक्टर के कुल 2619 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन की मांग की गई हैं. जो छात्र आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी से मेडिकल की पढ़ाई कर चुके हैं, वो इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हुई है और लास्ट डेट 21 दिसंबर है. इच्छुक उम्म्मीदवार बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ऑफिशियल वेबसाइट Shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
यह भी पढ़े :-
बुलेटप्रूफ कॉफी पीने के फायदे, ये कैलोरी बर्न में भी है सहायक
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check