अगर आपने 10वीं के बाद आईटीआई (ITI) किया है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो सीमा सुरक्षा बल (BSF) आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के तहत 3588 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 3406 पद पुरुष और 182 पद महिलाएं उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू होने की तिथि: 26 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025
आधिकारिक वेबसाइट: bsf.gov.in
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट:
OBC: 3 वर्ष
SC/ST: 5 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
BSF की वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर ‘Candidate Login’ पर क्लिक करें।
जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और प्रोफाइल बनाएं।
अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:
लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
मेडिकल टेस्ट
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही अगले चरणों में बुलाया जाएगा। संपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत भर्ती अधिसूचना (Official Notification) जरूर पढ़नी चाहिए।
यह भी पढ़ें:
कतर एयरवेज पर लगे गंभीर आरोप, ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने दी ट्रायल की अनुमति
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check