साली- जीजा जी एक मजेदार जबरदस्त सी शायरी सुनाइए
जीजा- तुम्हारी दीदी की मांग भरने की सजा कुछ इस कदर पा रहा हूं
कि मांग पूरी करते-करते मांग के खा रहा हूं…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पति ने पत्नी को वश में करने के लिए एक बाबा से ताबीज लिया
एक महीने बाद राजू, बाबा के पास आकर बोला-
बाबा पत्नी पर तो कोई असर नहीं हुआ, लेकिन पड़ोसन वश मे आ गई
बाबा- चलो इफेक्ट न सही, साइड इफेक्ट तो हुआ……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पत्नी (पति से)- अजी सुनते हो, हमारी शादी करवाने वाले
पंडित जी का देहांत हो गया
पति- ये तो होना ही था, एक न एक दिन तो उसे उसके
कर्मों का फल मिलना ही था…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पिता ने देखा बेटा जींस का बटन टांक रहा था
पिता- बेटा हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो
बेटा- पापा आप गलत सोच रहे हो, यह जींस उसी की है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर- रिंकी बताओ वेल्डिंग और वैडिंग में क्या अंतर है?
रिंकी- मैम वेल्डिंग में पहले चिंगारी निकलती है और फिर
हमेशा के लिये गठबंधन हो जाता है
लेकिन वैडिंग में पहले गठबंधन होता है और जिंदगीभर
चिंगारिया निकलती रहती है….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर- तुमने रामायण और महाभारत को देख कर क्या सीखा?
चिंटू- महाभारत जमीन का केस है और रामायण अपहरण का
जवाब सुनकर टीचर की बोलती बंद हो गई…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
एक महिला पार्टी में गाना गा रही थी
सुरेश (मोहन से)- कितना घटिया गा रही है ये,
बेकार ही गला फाड़ रही है,
कौन है ये पागल?
मोहन- मेरी पत्नी है
सुरेश- अरे, मेरा वो मतलब नहीं था
ये गाना ही घटिया है, पता नहीं किस बेवकूफ ने लिखा होगा
मोहन- मैंने लिखा है
सुरेश के होश उड़ गए…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check