भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम अक्सर अपने मुंह की सफाई यानी ओरल हाइजीन को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह दांतों की खूबसूरती ही नहीं, उनका साथ भी छीन सकता है। बदबूदार सांस, पायरिया, मसूड़ों में सूजन और कैविटी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।
एक्सपर्ट्स की मानें तो रोज़ाना दो बार ब्रश और फ्लॉस करना ज़रूरी है। लेकिन अगर इसके साथ आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी आज़माएं, तो ओरल हेल्थ लंबे समय तक बनी रह सकती है।
✅ मुंह की सफाई कैसे करें? अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे:
1. 🌿 नीम का दातुन
नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंह की बदबू को दूर करते हैं और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
हर रोज़ नहीं तो 15 दिन में एक बार नीम का दातुन जरूर करें। इससे मसूड़ों की सफाई भी बेहतर होती है और पायरिया जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
2. 🌱 नीम के पत्तों का पेस्ट
नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर मसूड़ों पर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे सूजन, दर्द और खून आना जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
ये पेस्ट मसूड़ों की सेहत सुधारने में बहुत कारगर है।
3. 🍬 मुलेठी
मुलेठी एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो मुंह की सफाई में मदद करती है। इसका पाउडर बनाकर हल्के हाथों से दांतों पर रगड़ें — इससे पीलापन हटता है, सांस ताज़ा रहती है और कैविटी से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें:
गर्दन का काला पड़ना सिर्फ गंदगी नहीं, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check