इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के पास मनोरंजन के कई विकल्प हैं। रोमांस, एक्शन और हॉलीवुड का तड़का सब कुछ मौजूद है, लेकिन दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही हैं हॉलीवुड फिल्में। सोमवार को बॉक्स ऑफिस का हाल कुछ ऐसा रहा:
‘मालिक’ का दम टूटा सोमवार को
राजकुमार राव की एक्शन फिल्म ‘मालिक’ ने पहले दिन 3.75 करोड़ की कमाई से शुरुआत की थी। वीकेंड पर थोड़ी रफ्तार पकड़ते हुए शनिवार और रविवार को 5.25-5.25 करोड़ बटोरे।
लेकिन चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई बुरी तरह गिरकर सिर्फ 1.6 करोड़ रह गई।
कुल कमाई अब तक: 15.85 करोड़ रुपए।
‘आंखों की गुस्ताखियां’ का हाल बेहद कमजोर
शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी असर नहीं छोड़ पाई।
पहले दिन की कमाई सिर्फ 30 लाख रही, और वीकेंड पर भी फिल्म ने सिर्फ 50-50 लाख का कलेक्शन किया।
सोमवार को तो फिल्म एकदम ढह गई और सिर्फ 15 लाख ही कमा सकी।
चार दिन की कुल कमाई: सिर्फ 1.45 करोड़ रुपए।
‘सुपरमैन’ बना सुपरहिट, बॉलीवुड को दी टक्कर
हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म ‘सुपरमैन’ भले ही मिक्स रिव्यूज़ पा रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
पहले दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ कमाए। शनिवार और रविवार को क्रमशः 9.50 करोड़ और 9.25 करोड़ का बिज़नेस किया।
हालांकि सोमवार को थोड़ी गिरावट आई और फिल्म 2.3 करोड़ पर आ गई।
कुल कलेक्शन: 28.3 करोड़ रुपए।
‘मेट्रो इन दिनों’ की रफ्तार धीमी लेकिन स्थिर
अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को अच्छे रिव्यूज़ तो मिले लेकिन कमाई धीमी रही।
पहले हफ्ते का कलेक्शन रहा 26.85 करोड़ और दूसरे सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 98 लाख कमाए।
अब तक कुल कमाई: 39.48 करोड़ रुपए।
‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ का धमाकेदार सफर जारी
‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने अपने 12 दिन पूरे कर लिए हैं और अभी भी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
पहले हफ्ते में फिल्म ने 56.25 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे सोमवार को भी इसने 1.31 करोड़ कमाए।
कुल कमाई: 75.81 करोड़ रुपए।
यह भी पढ़ें:
अब गूगल के AI जवाबों में भी दिखेंगे विज्ञापन, जानें क्या होगा फर्क
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check