डायबिटीज के मरीजों के लिए डाइट को संतुलित रखना बेहद जरूरी होता है। खासकर लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए ताकि ब्लड शुगर अचानक न बढ़े। ऐसे में लौकी (Bottle Gourd) एक बेहतरीन विकल्प है। लौकी न सिर्फ शुगर लेवल को कंट्रोल करती है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त बनाती है।
लौकी के फायदे डायबिटीज में
🔹 तेजी से शुगर करता है डाइजेस्ट
लौकी में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह पाचन क्रिया को तेज करता है। साथ ही यह शरीर में इंसुलिन के प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है, जिससे ग्लूकोज जल्दी पचता है और शुगर लेवल में संतुलन बना रहता है।
🔹 फास्टिंग ग्लूकोज को रखे कंट्रोल में
लौकी कब्ज की समस्या को दूर करती है, जो डायबिटीज में एक बड़ा कारण होता है फास्टिंग शुगर के बढ़ने का। लौकी का चोखा (सादा मसले हुए रूप में) खाने से पाचन सुधरता है और फास्टिंग शुगर लेवल स्थिर रहता है।
डायबिटीज में लौकी का सेवन कैसे करें?
✅ चोखा – उबली हुई लौकी को हल्के मसालों के साथ मैश करें और खाएं।
✅ जूस – सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
✅ सूप – हल्के मसालों के साथ बना लौकी का सूप पाचन और ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद है।
✅ सब्जी/पराठा – लौकी को हल्के तेल में भूनकर सब्जी बनाएं या आटे में मिलाकर पराठा बनाएं।
📌 ध्यान रखें: लौकी को कभी भी कड़वा चखकर न खाएं। कड़वी लौकी से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
आमिर-काजोल की ‘फना’ ने रचा था इतिहास, आज भी है फैंस की फेवरिट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check