आज देशभर में आज का दिन बहुत ही बड़े दिन जोकि रामनवमी का दिन है और आज हम सभी इस त्योहार को बड़े ही हर्ष के साथ मना रहे है। इस मौके पर रामनवमी को देशभर में पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस राम नवमी के तिथि को प्रभु श्रीराम के जन्म के रूप में देशभर में मनाया जाता है। अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद यह पहली राम नवमी का संजोग पड़ा है जब इसकी खुशी पूरा देश मना रहा है। आज रामनवमी पर अयोध्या में भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक किया गया है। सूर्य की किरणों के द्वारा रामलला का सूर्याभिषेक किया गया है। रामनवमी पर अयोध्या में भक्तों की भीड़ देखने लायक है। आज इस मौके पर बॉलीवुड के सितारो ने भी अपनी खुशी जाहिर की हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बॉलीवुड सितारों ने इस मौके पर अपनी खुशी का दर्शाया है।
बॉलीवुड के जानें माने अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा है को ‘आप सभी को रामनवमी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रभु श्रीराम आप पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखें! जय श्री राम’! अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह काफी लंबे वक्त के बाद दिखाई देने वाले हैं।
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को कौन नहीं जनता सीता जी के अंदाज में नजर आने वाली रामायण की कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका का किरदार इन्ही ने ही निभाया था आज रामनवमी के इस अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को पोस्ट किया जिसमे वह रामनवमी की शुभकामनाएं दे रही हैं। और भी कलाकार जैसे शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट किया जिसमे इन्होंने भी बधाई दी हैं। आज रामनवमी पर अयोध्या में भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक हुआ है। सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। रामनवमी पर अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। अभिनेत्री कंगना रणौत और जैकी श्रॉफ ने इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर कर भावुक हो उठे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check