बॉलीवुड सितारों ने ‘पेरिस ओलंपिक 2024′ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का हौंसला बढ़ाया है।
भारत इस साल पेरिस में आयोजित ओलंपिक 2024 में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर भारतीय एथलीटों की हौसला अफजाई की है।
अजय देवगन ने भारतीय एथलीटों का उत्साहवर्धन और प्रशंसा करते हुए एक्स पर लिखा, सभी भारतीय एथलीटों के लिए….आप हमारे देश का गौरव हैं। आप जो भी करते हैं, सर्वश्रेष्ठ करते हैं। निश्चिंत रहें कि हम आपका खेल दिल खोकर पूरे उत्साह के साथ देखेंगे। शुभकामनाएं।
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर भारतीय खिलाड़ियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने भारतीय एथलीटों की एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। कैप्शन में सुनील ने शुभकामनाए देते हुए कहा, पेरिस ओलंपिक के लिए हमारे शानदार एथलीटों को शुभकामनाएं। जय हिंद।
दीपिका पादुकोण, आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन ने भी पेरिस ओलंपिक 2024’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को शुभकामनाएं दीं हैं।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check