साल 1997 में भारतीय सिनेमा में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन सहित अन्य विधाओं में योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की शुरुआत की थी. मशहूर गायक और film actor का सीधा संबंध मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से था. क्रिश्चियन कॉलेज से पढ़े हुए इन्होंने आगे चलकर किशोर दा ने बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा से सभी को चकित कर दिया था यह पहला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान ऋषिकेश मुखर्जी को दिया गया था.
अब यह सम्मान धर्मेंद्र को अभिनय के क्षेत्र में सतत सक्रियता, उत्कृष्ट सृजन और श्रेष्ठ प्रतिमानों के साथ Bollywood में उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया है. मध्य प्रदेश सरकार की सांस्कृतिक विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की गई थी।
इस पुरस्कार का सुप्रतिष्ठित परंपरा का अनुसरण करते हुए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के माध्यम से सराहना करना है. साल 2022 के लिए मध्य प्रदेश शासन का यह प्रतिष्ठित सम्मान लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र को सम्मानित किया गया है.
धर्मेंद्र ने कहा, की ‘मैं कृतज्ञ हूं मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के प्रति कि किशोर कुमार जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से स्थापित यह राष्ट्रीय सम्मान मुझे प्रदान किया गया है. मैं शुक्रगुजार हूं की अपने प्रशंसकों का, प्रेम मेरे साथ सदैव बना रहता है. जो पहले से इस सम्मान से नवाजे गए है उनमें कुछ मेरे गुरु के समान है.आज उनकी सूची में अपना खुद का नाम देख खुशी का ठिकाना नहीं है.
यह भी पढ़े:काम की बात: ऑनलाइन साइबर स्कैम से बचने के लिए आरबीआई की इन बातों का रखें ध्यान, जानिए जरूरी टिप्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check