बॉबी देओल की फिल्म Animal ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और उनके अभिनय को जबरदस्त तारीफ मिली। हालांकि, इस सफर की शुरुआत इससे पहले हुई थी, जब उनकी वेब सीरीज आश्रम ने भी सुर्खियां बटोरीं। लेकिन असल क्रेडिट उन्हें Animal में उस छोटे से लेकिन प्रभावशाली रोल के लिए मिला, जिसने रणबीर कपूर से ज्यादा प्रशंसा और प्यार उन्हें दिलाया। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि बॉबी देओल की एक्टिंग में गहराई और ताकत है।
इसी के साथ बॉबी देओल की एक और फिल्म कंगूवा भी आई थी, जो उनके लिए एक बुरा अनुभव साबित हुई। सूर्या की इस फिल्म में वह विलेन के रूप में उतरे थे, लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई। हालांकि, अब बॉबी देओल का नाम एक बार फिर चर्चा में है, और उनके पास इस साल के लिए कई तगड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
3 बड़े फायदे जो बॉबी देओल को मिलेंगे:
पहले से ज्यादा फिल्में मिलेंगी: Animal के बाद बॉबी देओल को काफी प्यार मिला था, लेकिन कंगूवा के बाद उन्हें ट्रोल किया गया था। हालांकि, उन्होंने डाकू महाराज में जबरदस्त अभिनय कर यह साबित कर दिया कि एक फिल्म से किसी को जज नहीं किया जा सकता। अब उनके पास कई बड़ी फिल्मों की लाइन लग चुकी है, और उनका रोल भी अलग-अलग रूपों में दिखने वाला है।
साउथ इंडस्ट्री में बढ़ती मांग: बॉबी देओल अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी विलेन की पहली पसंद बन गए हैं। वे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के अपोजिट भी विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि, उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि जल्दबाजी में ज्यादा फिल्में साइन न करें, क्योंकि एक गलत फिल्म उनका करियर खराब भी कर सकती है।
बॉलीवुड और साउथ दोनों पर ध्यान देना होगा: बॉबी देओल को अब साउथ फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग दिखानी होगी। उनका रोल अब साउथ के बड़े विलेन जैसे संजय दत्त को भी पीछे छोड़ चुका है, और यह आगे उनके लिए और भी अच्छे मौके ला सकता है।
यह भी पढ़ें:
गूगल पर गलती से भी मत सर्च करें ये चीजें, नहीं तो हो सकती है जेल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check