यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक झील के अंदर से नीले नंग की लपटें निकलती नजर आ रही हैं। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं और इसकी लोकेशन के बारे में पूछ रहे हैं। तो आइए आपको भी बताते हैं आखिर कहां है यह अनोखी झील। यह झील है इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में, जिसका नाम है कावा इजेन लेक ।
यह एक वोल्केनिक क्रेटर है जो एसिड से भरा हुआ है। इसी एसिड का ही नतीजा है कि इसमें से रह-रहकर नीले रंग की लपटें निकलती हैं। हालांकि यूजर्स ने इस झील के पास जाते वक्त सावधानी बरतने के लिए कहा है।
क्यों निकलती है नीली किरण?
यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने इस वीडियो के साथ दिए कैप्शन में इसके बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक भूवैज्ञानिक इसे धरती पर सबसे बड़ा एसिड बैरल बताते हैं। सल्फ्यूरिक एसिड और विभिन्न खनिजों की उच्च सांद्रता के चलते इसमें हैरान करने वाला नीला हरा रंग नजर आता है। आगे लिखा गया है कि इस झील की सबसे शानदार घटनाओं में से एक इसकी मशहूर नीली लपटें हैं। ये भयानक नीली लपटें ज्वालामुखीय क्रेटर में दरारों से निकलने वाली सल्फ्यूरिक गैसों द्वारा प्रज्वलित होती हैं। इसके चलते रात के वक्त बेहद रोमांचकारी नजारा दिखाई देता है।
अब तक ऐसा लाखों लोग देख चुके हैं
इस वीडियो में एक महिला कावा इजेन लेक के बारे में विस्तार से जानकारी देती नजर आती है। इसमें झील की सतह पर नीले रंग की लपटें भी दिखाई देती हैं। इस वीडियो को एक दिन पहले पोस्ट किया गया था। तब से अब तक इसे करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। इसके अलावा हजारों लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। लोगों ने इसके बारे में बताया कि इस झील के पास जाते वक्त बेहद सावधानी की जरूरत है। खासतौर पर बिना प्रोटेक्शन मास्क के यहां पर सांस लेना भी मुश्किल है। एक अन्य यूजर ने इसे बेहद रोमांचक बताया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check