अगर पेशाब में खून आ रहा है, तो इसे हल्के में न लें। यह किसी साधारण संक्रमण से लेकर गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यूरिन में खून आना किडनी की बीमारी, स्टोन, इंफेक्शन या यहां तक कि कैंसर का भी लक्षण हो सकता है। आइए जानते हैं कि डॉक्टर इस पर क्या कहते हैं।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉक्टर्स के अनुसार, अगर यूरिन का रंग गुलाबी, लाल या हल्का ब्राउन दिखे, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), किडनी की समस्या, स्टोन, या कैंसर जैसी बीमारियों का लक्षण हो सकता है। अगर पेशाब में खून दिखे, तो तुरंत जांच करानी चाहिए, ताकि समस्या का सही समय पर पता लगाया जा सके।
क्या पेशाब में खून आना कैंसर का संकेत है?
डॉक्टर्स बताते हैं कि पेशाब में खून आना किडनी डिजीज या कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर पेशाब में खून के साथ बुखार भी आ रहा है, तो यह किडनी इंफेक्शन हो सकता है।
🔹 किडनी कैंसर: कई बार किडनी में ट्यूमर बनने के कारण समय-समय पर खून यूरिन के जरिए बाहर निकलता है।
🔹 ब्लैडर (पेशाब की थैली) कैंसर: यह युवाओं में आम देखा जाता है। इसमें पेशाब में खून आता है लेकिन दर्द नहीं होता।
🔹 यूरेटर इंफेक्शन: यूरेटर और किडनी आपस में जुड़े होते हैं, इनकी मांसपेशियों में सूजन या इंफेक्शन भी ब्लड इन यूरिन का कारण बन सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान:
✔ समय पर डॉक्टर से सलाह लें।
✔ यूरिन टेस्ट और हेल्थ चेकअप कराते रहें।
✔ अगर आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो रेगुलर जांच करवाएं।
✔ पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और स्वस्थ खानपान अपनाएं।
यह भी पढ़ें:
क्या चावल सेहतमंद हैं या मैदा से भी ज्यादा हानिकारक? पढ़ें पूरी जानकारी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check