यूट्यूबर अजीत अंजुम पर BLO अन्सारुलहक़ ने दर्ज कराया FIR

बिहार के बेगुसराय में कार्यरत BLO अंसारुल हक़ ने यूट्यूबर अजीत अंजुम और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि अजीत अंजुम और उनके सहयोगियों ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बाधा पहुंचाई, जिससे सरकारी प्रक्रिया प्रभावित हुई।

शिकायत के अनुसार, BLO ऐप पर मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित कार्य किए जा रहे थे, उसी दौरान अजीत अंजुम, उनके सहयोगी और कैमरामैन जबरन वहां पहुंच गए और बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे। उनके इस कृत्य से प्रशासनिक प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई और माहौल अशांत हुआ।

FIR बलिया थाना में दर्ज की गई है (FIR संख्या 296/25) और अजीत अंजुम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच एसआई राजेश्वर प्रसाद को सौंपी गई है।